भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

सारंडा चैंपियंस कप 2026 : किरीबुरू–मेघाहातुबुरु में फुटबॉल का महाकुंभ, विजेता टीम को मिलेगा 1 लाख रुपये का इनाम

On: May 19, 2026 1:24 PM
Follow Us:
---Advertisement---

रिपोर्ट : शैलेश सिंह
सारंडा की खेल प्रतिभाओं को नया मंच देने और युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किरीबुरू मेघाहातुबुरु फुटबॉल क्लब की ओर से पांच दिवसीय भव्य फुटबॉल प्रतियोगिता “सारंडा चैंपियंस कप 2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता आगामी 27 मई से 31 मई 2026 तक किरीबुरू फुटबॉल मैदान में आयोजित होगी, जिसमें क्षेत्र सहित विभिन्न राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी।
फुटबॉल प्रेमियों के बीच इस टूर्नामेंट को लेकर अभी से जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता को आकर्षक और प्रतिस्पर्धात्मक बनाने के लिए विजेता टीमों के लिए नकद पुरस्कार सहित कई विशेष पुरस्कार रखे गए हैं।

विजेता टीम पर होगी धनवर्षा

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली टीमों को आकर्षक नकद पुरस्कार दिए जाएंगे —
* प्रथम पुरस्कार : ₹1,00,000/-
* द्वितीय पुरस्कार : ₹60,000/-
* तृतीय पुरस्कार : ₹20,000/-
* चतुर्थ पुरस्कार : ₹20,000/-
इसके अलावा खिलाड़ियों और टीमों के लिए अन्य आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं।

9-9 खिलाड़ियों के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत

आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता टाईसीट प्रणाली के आधार पर खेली जाएगी। प्रत्येक टीम में 9-9 खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। मैच की अवधि 20+5+20 = 45 मिनट निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक आयोजित होगी, जिससे दर्शकों को लगातार रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

पेनाल्टी और सिक्का टॉस से होगा फैसला

यदि किसी मैच में निर्धारित समय तक हार-जीत का निर्णय नहीं हो पाता है तो दोनों टीमों को 3-3 डायरेक्ट पेनाल्टी शॉट दिए जाएंगे। इसके बाद भी बराबरी रहने की स्थिति में मैच का निर्णय भारतीय सिक्का टॉस से किया जाएगा।

समिति का निर्णय रहेगा अंतिम

आयोजन समिति ने स्पष्ट किया है कि मैच के दौरान रेफरी, असिस्टेंट रेफरी, गोल जज एवं समिति का निर्णय ही अंतिम और सर्वमान्य होगा। खेल के दौरान किसी खिलाड़ी को चोट लगने अथवा अन्य दुर्घटना की स्थिति में समिति जिम्मेदार नहीं होगी।

प्रवेश शुल्क और महत्वपूर्ण तिथियां

प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के लिए प्रवेश शुल्क ₹5999/- निर्धारित किया गया है।
* प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 23 मई 2026
* टाईसीट प्राप्त करने की अंतिम तिथि : 25 मई 2026
आयोजकों ने बताया कि प्रवेश शुल्क जमा करते समय टीमों को अपना व्हाट्सएप नंबर देना अनिवार्य होगा, ताकि टूर्नामेंट से संबंधित जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जा सके।

ऑनलाइन भुगतान की सुविधा

टीमें निम्न नंबरों पर गूगल पे के माध्यम से प्रवेश शुल्क जमा कर सकती हैं —
* विजय : 80843 84449
* सुचित : 98532 69447

संपर्क करें
टूर्नामेंट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए निम्नलिखित सदस्यों से संपर्क किया जा सकता है —
* आकाश : 9279898425
* अजय : 94317 77138
* जॉनसन : 76328 61507
* राजेंद्र : 91134 57821
* गोपी लागुरी : 99316 33658

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

आयोजकों का कहना है कि सारंडा क्षेत्र में फुटबॉल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। “सारंडा चैंपियंस कप 2026” के माध्यम से ग्रामीण और आदिवासी युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता को लेकर खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में अभी से भारी उत्साह देखा जा रहा है।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment