भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

गुवा पुलिस की तत्परता से तीन लापता बच्चों का सकुशल रेस्क्यू

On: May 21, 2026 2:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हिरजीहाटिंग क्षेत्र में भटकते मिले बच्चे, परिजनों को सुरक्षित सौंपा गया

गुवा संवाददाता।

पश्चिम सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र में लापता हुए तीन बच्चों को गुवा पुलिस ने तत्परता और सक्रियता दिखाते हुए गुरुवार सुबह सकुशल बरामद कर लिया। बच्चों के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों समेत पूरे गांव में राहत का माहौल है। पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
जानकारी के अनुसार गुवा थाना क्षेत्र के ठाकुरा गांव निवासी सुकरा चाम्पिया का 13 वर्षीय पुत्र दर्शना चाम्पिया बीते 15 मई से लापता था। काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने गुवा थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच और तलाश अभियान शुरू कर दिया।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि 15 मई की दोपहर दर्शना चाम्पिया गुवासाई स्कूल से पढ़ाई कर घर लौटा था। घर पहुंचने के बाद उसने खाना खाया और फिर अपने दो दोस्तों के साथ खेलने के लिए बाहर निकला। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिवार वालों की चिंता बढ़ गई। इसके बाद गांव और आसपास के इलाकों में खोजबीन शुरू की गई। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी जानकारी ली गई, लेकिन बच्चों का कोई पता नहीं चल पाया।
बताया जा रहा है कि दर्शना के साथ खेलने गए उसके दोनों दोस्त भी उसी दिन से लापता थे। तीनों बच्चों के अचानक गायब हो जाने से ठाकुरा गांव समेत आसपास के क्षेत्रों में भय और चिंता का माहौल बन गया था। परिजन लगातार बच्चों की सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रहे थे।
इधर, मामले की सूचना मिलते ही गुवा थाना पुलिस लगातार बच्चों की तलाश में जुटी रही। पुलिस ने विभिन्न संभावित स्थानों पर खोजबीन अभियान चलाया और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की। गुरुवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि तीन बच्चे हिरजीहाटिंग क्षेत्र में भटकते हुए देखे गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू कर थाना ले आई।
थाना में बच्चों से पूछताछ के बाद उनके परिजनों को सूचना दी गई। बाद में सभी बच्चों को उनके माता-पिता को सुरक्षित सौंप दिया गया। बच्चों के सकुशल मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और गुवा पुलिस की तत्परता व संवेदनशील कार्रवाई के लिए आभार जताया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस समय रहते सक्रिय नहीं होती तो मामला गंभीर रूप ले सकता था। बच्चों की सुरक्षित बरामदगी से ग्रामीणों का पुलिस पर भरोसा और मजबूत हुआ है।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment