भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

बार-बार जियो एयर फाइबर केबल चोरी से किरीबुरू में संचार सेवा ठप, उपभोक्ता परेशान

On: May 28, 2026 4:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---

रिपोर्ट : शैलेश सिंह
किरीबुरू में जियो एयर फाइबर का केबल तार लगातार चोरी होने से जियो की संचार सेवा बार-बार ठप हो रही है। हर दो-तीन दिनों के अंतराल पर एक ही क्षेत्र में रात के समय चोरों द्वारा केबल काटे जाने से आम उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवा बाधित होने से ऑनलाइन पढ़ाई, डिजिटल पेमेंट, टीवी प्रसारण, बातचीत और मैसेज आदान-प्रदान सहित कई जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं।


स्थानीय लोगों के अनुसार 26 मई को जियो का केबल काट दिया गया था। कंपनी के कर्मचारियों ने 27 मई को काफी मशक्कत के बाद सेवा बहाल की, लेकिन 27 और 28 मई की मध्य रात्रि फिर से उसी क्षेत्र में चोरों ने केबल काट लिया। इससे पूरे इलाके में एक बार फिर नेटवर्क सेवा चरमरा गई।
बताया जा रहा है कि जियो एयर फाइबर के केबल में तांबे का तार लगा होता है, जिसकी वजह से चोर लगातार इसे निशाना बना रहे हैं। लगातार हो रही चोरी से न सिर्फ आम लोग परेशान हैं, बल्कि जियो कंपनी के कर्मचारी भी भारी दबाव में काम कर रहे हैं। इसके बावजूद अब तक चोर पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

ऑनलाइन पढ़ाई और डिजिटल भुगतान पर असर

नेटवर्क बाधित होने से विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं दुकानदारों और आम लोगों को डिजिटल पेमेंट करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। टीवी सेवा बंद रहने से लोग मनोरंजन और समाचारों से भी वंचित हो रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि नेटवर्क नहीं रहने से जरूरी कॉल तक नहीं हो पा रही है।

उपभोक्ताओं में नाराजगी

उपभोक्ताओं का कहना है कि वे हर महीने महंगे रिचार्ज पैक करवाते हैं, लेकिन बार-बार सेवा बाधित होने के कारण उन्हें उसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोगों का कहना है कि उनका पैसा बेकार जा रहा है और कंपनी तथा प्रशासन दोनों को इस समस्या का स्थायी समाधान निकालना चाहिए।

चोरों की गिरफ्तारी की मांग

स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द केबल चोरी में शामिल गिरोह का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में संचार व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो सकती है।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment