भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

दुबिल ग्राम सभा में रोजगार और मुआवजे की मांग गूंजी

On: May 26, 2026 12:38 PM
Follow Us:
---Advertisement---

200 बेरोजगार युवक-युवतियों को सेल चिड़िया माइंस में नौकरी देने का प्रस्ताव पारित

रिपोर्ट: शैलेश सिंह
मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत छोटानागरा पंचायत के दुबिल गांव में मंगलवार सुबह ग्राम सभा का आयोजन किया गया। यह बैठक दुलाल गुमटी के समीप ग्राम मुंडा रामलाल चाम्पिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में गांव के लोगों ने रोजगार, मुआवजा और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए।
ग्राम सभा में विशेष रूप से सेल की चिड़िया/दुबिल माइंस में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। ग्रामीणों ने कहा कि खदान क्षेत्र से प्रभावित होने के बावजूद गांव के युवक-युवतियों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है, जिससे युवाओं में भारी नाराजगी है।

200 स्थानीय युवाओं को नौकरी देने की मांग

ग्राम सभा में पहला प्रस्ताव पारित करते हुए दुबिल गांव के 200 बेरोजगार युवक एवं युवतियों को सेल चिड़िया खदान में रोजगार देने की मांग की गई। ग्रामीणों ने कहा कि स्थानीय लोगों को प्राथमिकता के आधार पर नौकरी मिलनी चाहिए ताकि गांव के युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो सके।

जल संकट पर चिंता, जलमीनार लगाने की मांग

बैठक में गांव में पेयजल संकट का मुद्दा भी जोरदार तरीके से उठाया गया। ग्रामीणों ने प्रस्ताव पारित कर दुबिल गांव के आठ चापाकलों पर जल्द से जल्द जलमीनार लगाने की मांग की। लोगों का कहना था कि गर्मी के दिनों में पानी की भारी समस्या उत्पन्न हो रही है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

माइंस प्रभावित जमीन का मुआवजा और नौकरी की मांग

ग्राम सभा में तीसरे प्रस्ताव के तहत माइंस से प्रभावित जमीन के बदले उचित मुआवजा और प्रभावित परिवारों को नौकरी देने की मांग की गई। ग्रामीणों ने कहा कि वर्षों से उनकी जमीन खनन कार्यों से प्रभावित हो रही है, लेकिन अब तक उन्हें उचित लाभ नहीं मिल पाया है।

मूलभूत सुविधाएं बहाल करने पर जोर

बैठक में गांव की सड़क, बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बहाल एवं सुदृढ़ करने की मांग भी उठाई गई। ग्रामीणों ने कहा कि विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन आज भी गांव कई बुनियादी सुविधाओं से वंचित है।
ग्राम सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवक-युवतियां एवं गांव के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment