रिपोर्ट: शैलेश सिंह
सेल, मेघाहातुबुरु की खदान में धूलकण नियंत्रण, नियमित पानी छिड़काव, सुरक्षा संसाधनों की उपलब्धता तथा अन्य समस्याओं को लेकर मंगलवार सुबह लगभग 6 बजे स्क्रीनिंग, क्रशिंग एवं लोडिंग विभाग के सेल कर्मियों और ठेका श्रमिकों ने काम बंद कर आंदोलन शुरू कर दिया।

आंदोलन की सूचना मिलते ही महाप्रबंधक अरविंद बिन्हा, उप महाप्रबंधक दिलीप कुमार, सहायक महाप्रबंधक शशिभूषण, एम.एन. रूंडा सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और श्रमिकों से वार्ता की। अधिकारियों ने खदान क्षेत्र में नियमित पानी का छिड़काव कराने तथा श्रमिकों की समस्याओं पर गंभीरता से कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
प्रबंधन के आश्वासन के बाद सुबह 7:15 बजे श्रमिक आंदोलन समाप्त कर पुनः काम पर लौट गए, जिससे उत्पादन कार्य सामान्य हो गया।
श्रमिकों ने वार्ता के दौरान कहा कि भविष्य में यदि किसी कारणवश कोई समस्या उत्पन्न होती है तो प्रबंधन एक दिन पूर्व इसकी जानकारी श्रमिकों को उपलब्ध कराए, ताकि अनावश्यक विवाद और कार्य बाधित होने की स्थिति उत्पन्न न हो।













