भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

दुबिल ग्रामसभा का आंदोलन 13वें दिन भी जारी, सेल प्रबंधन से वार्ता बेनतीजा

On: July 8, 2026 8:05 PM
Follow Us:
---Advertisement---

रोजगार समेत चार सूत्री मांगों पर अड़े ग्रामीण, उत्पादन और लौह अयस्क की ढुलाई लगातार ठप

13वें दिन भी आंदोलन में नहीं आई नरमी

रिपोर्ट शैलेश सिंह

ग्रामसभा दुबिल के बैनर तले चल रहा “हातु-आबुआ राज, ग्राम स्वराज अभियान” के तहत जनआंदोलन बुधवार को 13वें दिन भी पूरी मजबूती के साथ जारी रहा। सेल की मनोहरपुर ओर माइंस (चिड़िया-दुबिल माइंस) के खिलाफ शुरू हुए इस आंदोलन का अब तक कोई समाधान नहीं निकल सका है। जंगल के बीच कठिन परिस्थितियों में डटे आंदोलनकारी अपनी मांगों पर अडिग हैं।
उत्पादन और लौह अयस्क की ढुलाई पूरी तरह ठप
आंदोलन का सीधा असर चिड़िया-दुबिल माइंस के उत्पादन और लौह अयस्क की ढुलाई पर पड़ा है। लगातार 13वें दिन भी खदान का उत्पादन और आयरन ओर की ढुलाई पूरी तरह ठप रही, जिससे सेल प्रबंधन की चिंता बढ़ती जा रही है।

सेल प्रबंधन से वार्ता रही बेनतीजा

बुधवार को मनोहरपुर साइडिंग में सेल गुवा/चिड़िया के सीजीएम सी. वी. कुमार, सेल बोकारो के सीजीएम राजीव तिवारी तथा सीजीएम सुधीर शर्मा के साथ आंदोलनकारियों की अहम बैठक हुई। हालांकि ग्रामीणों और प्रबंधन के बीच कोई सम्मानजनक सहमति नहीं बन सकी, जिसके बाद आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया।

रोजगार के मुद्दे पर नहीं बनी बात

वार्ता में शामिल आंदोलनकारी दुलाल आइंद ने बताया कि रोजगार से जुड़े मुद्दे पर प्रबंधन की ओर से कोई ठोस प्रस्ताव नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि इसी कारण बातचीत विफल रही और आंदोलन यथावत जारी है।

’50 युवाओं को नौकरी’ के आश्वासन पर उठाए सवाल

दुलाल आइंद ने बताया कि कुछ दिन पहले विधायक जगत माझी के साथ चिड़िया खदान की ठेका कंपनी के एक अधिकारी आंदोलन स्थल पर पहुंचे थे। उस समय विधायक की मौजूदगी में 50 स्थानीय युवाओं को रोजगार देने का आश्वासन दिया गया था। ग्रामीणों ने इसे लिखित रूप में देने की मांग की, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। बाद में गुवा जनरल ऑफिस में हुई बैठक में उसी अधिकारी ने कथित तौर पर कहा कि विधायक को नाराज नहीं करने के कारण उन्होंने ऐसा कहा था। दुलाल आइंद ने कहा कि कंपनी की कथनी और करनी में अंतर है, इसलिए ग्रामीण अब केवल लिखित आश्वासन पर ही भरोसा करेंगे।

ग्रामसभा की चार सूत्री मांगें

* दुबिल गांव के 200 बेरोजगार युवाओं को खतियान आधारित प्राथमिकता के साथ रोजगार दिया जाए।
* लाल पानी से बंजर हुई जमीन का उचित मुआवजा दिया जाए तथा प्रभावित परिवारों को नौकरी दी जाए।
* सरना स्थल, कब्रिस्तान और रैयती जमीन पर लगाए गए कथित अवैध पिलरों को हटाया जाए।
* गांव में पेयजल संकट दूर करने के लिए चार नए चापाकल और आठ जलमीनार लगाए जाएं।

मांगें पूरी होने तक आंदोलन रहेगा जारी

ग्रामसभा के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी चार सूत्री मांगों पर ठोस और सम्मानजनक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

आखिर झुका सेल प्रबंधन, छह गांवों के आंदोलन के आगे मानीं चारों मांगें

‘रोजगार दो, नहीं तो चक्का जाम जारी रहेगा’ : सारंडा के छह गांवों का उग्र आंदोलन, सेल चिड़िया माइंस के खिलाफ अनिश्चितकालीन सड़क जाम

दुबिल माइंस आंदोलन 12वें दिन भी जारी, सांसद जोबा माझी व विधायक जगत माझी दूसरी बार पहुंचे आंदोलन स्थल

दुबिल माइंस में उबाल: विधायक सोनाराम सिंकु पहुंचे आंदोलन स्थल, ग्रामीणों का अल्टीमेटम—”यह आर-पार की लड़ाई, मांगें नहीं मानीं तो सेल कार्यालय भी होगा बंद।

सेल, चिड़िया प्रबंधन को छह गांवों की अंतिम चेतावनी, 8 जुलाई से चक्का जाम और खदान बंद आंदोलन का ऐलान

दुबिल माइंस आंदोलन 10वें दिन भी अडिग: सांसद जोबा माझी पहुंचीं धरना स्थल, 8 जुलाई को त्रिपक्षीय वार्ता की उम्मीद

Leave a Comment