रिपोर्ट: शैलेश सिंह
सेल, मेघाहातुबुरु के कर्मी सचिन 7 जुलाई की रात लगभग 9:30 बजे सारंडा सुवन छात्रावास के समीप हुए एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना के तुरंत बाद उन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से सेल अस्पताल, किरीबुरू ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें आईजीएच, राउरकेला रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सचिन की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखकर चिकित्सकों की निगरानी में इलाज किया जा रहा है।
इस घटना की जानकारी मिलते ही सेल के सहकर्मियों और शुभचिंतकों में चिंता का माहौल है। सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।














