भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

EPF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत: 2025-26 के लिए 8.25% ब्याज दर मंजूर

On: July 2, 2026 2:53 PM
Follow Us:
---Advertisement---

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने जारी किया आदेश, लाखों कर्मचारियों के खातों में जल्द जुड़ेगा ब्याज

रिपोर्ट: शैलेश सिंह

देशभर के करोड़ों कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) खाताधारकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए EPF जमा राशि पर 8.25 प्रतिशत ब्याज दर लागू करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस संबंध में EPFO मुख्यालय, नई दिल्ली से 1 जुलाई 2026 को आदेश जारी किया गया।


जारी पत्र के अनुसार, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार ने EPF योजना 1952 के तहत केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद यह ब्याज दर तय की है। अब यह ब्याज राशि देशभर के सभी EPF सदस्यों के खातों में जमा की जाएगी।

कर्मचारियों को मिलेगा सीधा फायदा

इस फैसले से लाखों नौकरीपेशा लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। जिन कर्मचारियों के EPF खातों में बड़ी राशि जमा है, उनके लिए यह ब्याज आर्थिक मजबूती का बड़ा सहारा बनेगा। बढ़ती महंगाई के बीच यह फैसला कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

क्षेत्रीय कार्यालयों को जारी निर्देश

EPFO के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त (निवेश) निंगशेन थोथार द्वारा जारी आदेश में सभी जोनल और क्षेत्रीय कार्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वे तत्काल आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर कर्मचारियों के खातों में ब्याज क्रेडिट करें।

निवेशकों में बढ़ा भरोसा

विशेषज्ञों का मानना है कि 8.25 प्रतिशत की ब्याज दर मौजूदा समय में सुरक्षित निवेश के लिहाज से आकर्षक मानी जा रही है। इससे कर्मचारियों का PF योजना पर भरोसा और मजबूत होगा।
इस घोषणा के बाद नौकरीपेशा वर्ग में खुशी की लहर है और लोग अपने खातों में ब्याज जुड़ने का इंतजार कर रहे हैं।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment