भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

मांगें नहीं मानी गईं तो सेल का उत्पादन होगा ठप : रामा पांडे

On: July 7, 2026 12:20 PM
Follow Us:
---Advertisement---

गुवा में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ की बैठक, अस्पताल, आवास, ठेका मजदूरों की समस्याओं समेत कई मुद्दों पर प्रबंधन को दी चेतावनी

गुवा संवाददाता

गुवा रेलवे मार्केट स्थित झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के यूनियन कार्यालय में सोमवार देर शाम ठेका मजदूरों की विभिन्न समस्याओं एवं लंबित मांगों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने की। बैठक में बड़ी संख्या में ठेका मजदूर शामिल हुए।

मांगों पर नहीं हुई कार्रवाई

बैठक को संबोधित करते हुए रामा पांडे ने कहा कि विभिन्न समस्याओं को लेकर कई बार सेल प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा गया, लेकिन अब तक किसी भी मांग पर सकारात्मक पहल नहीं हुई है। इससे मजदूरों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

अस्पताल की सुविधाओं में सुधार की मांग

बैठक में गुवा सेल अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, नया एक्स-रे मशीन लगाने, विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, मरीजों के भोजन की गुणवत्ता सुधारने, मधुमेह मरीजों के लिए अलग डाइट, नया एंबुलेंस उपलब्ध कराने, सफाई कर्मियों की बहाली, अस्पताल एवं शौचालयों की नियमित सफाई तथा दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई।

क्वार्टर और स्कूलों की समस्याएं भी उठीं

संघ ने बारिश के दौरान मजदूरों के क्वार्टरों में छत से पानी टपकने और गंदा पानी घरों में घुसने की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। इसके अलावा इस्को मध्य विद्यालय में एडॉप्ट शिक्षक की नियुक्ति तथा गुवा डीएवी पब्लिक स्कूल में लंबे समय से कार्यरत शिक्षकों का स्थानांतरण कर नए शिक्षकों की बहाली की मांग भी रखी गई।

ठेका मजदूरों के मुद्दों पर जताई नाराजगी

बैठक में बताया गया कि सेल प्रबंधन ने 500 ठेका मजदूरों की बहाली का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक केवल 18 लोगों की नियुक्ति हुई है। ठेकेदारों द्वारा न्यूनतम मजदूरी से कम भुगतान, समय पर वेतन नहीं देना, फर्जी हस्ताक्षर एवं अंगूठे के निशान के जरिए मजदूरी राशि निकालने जैसे मामलों की निष्पक्ष जांच कराने तथा सेमी-स्किल्ड एवं स्किल्ड श्रमिकों के लंबित भुगतान को तत्काल जारी करने की मांग भी उठाई गई।

आंदोलन और चक्का जाम की चेतावनी

बैठक के अंत में केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने चेतावनी दी कि यदि सेल प्रबंधन जल्द ही सभी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेता है, तो झारखंड मजदूर संघर्ष संघ आंदोलन तेज करेगा। आवश्यकता पड़ने पर सेल का चक्का जाम कर उत्पादन भी प्रभावित किया जाएगा।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment