भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

निशाने पर भविष्य: 150 युवा तीरंदाजों ने दिखाया दम, किरीबुरू में गूंजा तीरंदाजी का जुनून

On: July 8, 2026 6:25 PM
Follow Us:
---Advertisement---

सेल किरीबुरू और जिला आर्चरी एसोसिएशन का सफल आयोजन, युवा तीरंदाजों ने जीता दिल

तीरों की टंकार से गूंजा किरीबुरू, जिला स्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में उभरी नई प्रतिभाएं

रिपोर्ट: शैलेश सिंह | 
सेल, किरीबुरू की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना तथा पश्चिम सिंहभूम जिला आर्चरी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वर्गीय राधे सुम्ब्रुई एवं स्वर्गीय पूर्णचंद्र बिरुआ मेमोरियल जिला स्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता 2026-27 का भव्य समापन एकलव्य आर्चरी अकादमी मैदान, किरीबुरू में उत्साह, रोमांच और खेल भावना के बीच संपन्न हुआ। प्रतियोगिता ने यह साबित कर दिया कि पश्चिम सिंहभूम की धरती आज भी तीरंदाजी की समृद्ध परंपरा और नई प्रतिभाओं का मजबूत केंद्र है।


समापन समारोह के मुख्य अतिथि सेल किरीबुरू के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) पी. एम. शिरपुरकर थे। विशिष्ट अतिथियों में महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनकुशरे, सहायक महाप्रबंधक (एचआर, एल एंड ई) सह प्रभारी सीएसआर सी. के. बिस्वाल, बी. बासा, हीरालाल सुंडी, सुदाम चंद्र नायक, गोपी लागुरी, संदीप तीयू, माधव चंद्र कोड़ा, बलभद्र बिरूली सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आयोजन समिति की ओर से जिला आर्चरी एसोसिएशन के अध्यक्ष सिद्धार्थ पाड़ेया, सचिव महर्षि महेंद्र सिंकू, कोषाध्यक्ष सुमित बालमुचू, उपाध्यक्ष तूरी सुंडी, संयुक्त सचिव सुभाष जोंको तथा सहायक कोषाध्यक्ष बीर सिंह पूर्ति ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय राधे सुम्ब्रुई एवं स्वर्गीय पूर्णचंद्र बिरुआ की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।

समारोह के दौरान मुख्य अतिथि पी. एम. शिरपुरकर ने पश्चिम सिंहभूम जिला आर्चरी एसोसिएशन के अध्यक्ष सिद्धार्थ पाड़ेया एवं सचिव महर्षि महेंद्र सिंकू को सम्मानित किया। वहीं एसोसिएशन की ओर से सेल के सीजीएम सहित सभी अधिकारियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद विजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

खेल से बनता है मजबूत व्यक्तित्व : पी. एम. शिरपुरकर

अपने संबोधन में सीजीएम पी. एम. शिरपुरकर ने कहा कि सेल किरीबुरू केवल लौह अयस्क उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल, शिक्षा और समाज के समग्र विकास के लिए भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, संघर्ष और टीम भावना विकसित करते हैं। जीत और हार खेल का स्वाभाविक हिस्सा है। विजेता को अपनी उपलब्धि बनाए रखने के लिए लगातार मेहनत करनी होती है, जबकि पराजित खिलाड़ी को निराश होने के बजाय अपनी कमियों को दूर कर आगे बढ़ना चाहिए। खेल शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास के साथ-साथ सामाजिक संबंधों को भी मजबूत बनाता है।

निशानेबाजों का महाकुंभ: 150 खिलाड़ियों ने साधा लक्ष्य, विजेताओं पर बरसे मेडल और सम्मान

इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं प्रशिक्षण केंद्रों से लगभग 150 युवा तीरंदाजों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के निशाने, अनुशासन और आत्मविश्वास ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। नन्हे तीरंदाजों से लेकर सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों तक सभी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भविष्य की संभावनाओं की झलक दिखाई।

भारतीय राउंड के विजेता

* अंडर-10 बॉयज़ प्रथम – अमन बिरुआ (बीएसबी, लमजुरी)
द्वितीय – ऋषभ आचार्जी (टीएसएफ, चाईबासा)
तृतीय – उज्ज्वल बोइपाई (सेल किरीबुरू)
* अंडर-10 गर्ल्स प्रथम – कृषिका बिरिंग सिंकू (टीएटीसी)
द्वितीय – भव्या महतो (टीएटीसी)
तृतीय – जानकी इचागुटू (प्लान इंडिया)
* अंडर-13 बॉयज़ प्रथम – सुनील कुमार गोप (बीएसबी, लमजुरी)
द्वितीय – समीर सिंकू (टीएटीसी)
तृतीय – मिहिर महतो (टीएटीसी)
* अंडर-13 गर्ल्स प्रथम – एंजेलिना जामुदा (टीएटीसी)
द्वितीय – नंदी धनवा (प्लान इंडिया)
तृतीय – जोंगारी देवगम (प्लान इंडिया)
* अंडर-15 बॉयज़ प्रथम – कृष्णा हेस्सा (टीएटीसी, चाईबासा)
द्वितीय – आयुष बिरुआ (टीएटीसी, चाईबासा)
तृतीय – बिक्रम बिरुआ (बीएसबी, लमजुरी)
* अंडर-15 गर्ल्स प्रथम – रचना टूटी (बिरसा मुंडा आर्चरी फीडर सेंटर, सेल चिरिया)
द्वितीय – सुमन तिग्गा (बिरसा मुंडा आर्चरी फीडर सेंटर, सेल चिरिया)
तृतीय – नुपुर चेरवा (बिरसा मुंडा आर्चरी फीडर सेंटर, सेल चिरिया)
* सब जूनियर बॉयज़ प्रथम – अनिकेत मल्हार (बिरसा मुंडा आर्चरी फीडर सेंटर, सेल चिरिया)
द्वितीय – लक्ष्मण बागे (बीएसबी, लमजुरी)
तृतीय – विक्रम लागुरी (बीएसबी, लमजुरी)
* सब जूनियर गर्ल्स प्रथम – सलमी तिग्गा (बिरसा मुंडा आर्चरी फीडर सेंटर, सेल चिरिया)
द्वितीय – रचना बोइपाई (बिरसा मुंडा आर्चरी फीडर सेंटर, सेल चिरिया)
तृतीय – सीमा बोइपाई (टीएटीसी, चाईबासा)
* जूनियर बॉयज़ प्रथम – घनश्याम जामुदा (टीएटीसी, चाईबासा)
द्वितीय – योगेंद्र हेस्सा (टीएटीसी, चाईबासा)
तृतीय – बारा पूर्ति (टीएटीसी, चाईबासा)
* जूनियर गर्ल्स प्रथम – गुरबारी बानरा (प्लान इंडिया आर्चरी सेंटर, भोया)
द्वितीय – सोती बानरा (प्लान इंडिया आर्चरी सेंटर, भोया)
तृतीय – दिव्यांशी समद (बिरसा मुंडा आर्चरी फीडर सेंटर, सेल चिरिया)
* सीनियर बॉयज़ प्रथम – राजेश पुरती (कुमारडुंगी)
द्वितीय – अंजेल सुंडी (बिरसा मुंडा आर्चरी फीडर सेंटर, सेल चिरिया)
तृतीय – सन्नी हेम्ब्रम (टीएटीसी, चाईबासा)
* सीनियर गर्ल्स प्रथम – मोनित पुरती (टीएटीसी, चाईबासा)
द्वितीय – रासमणी बेसरा (बिरसा मुंडा आर्चरी फीडर सेंटर, सेल चिरिया)
तृतीय – कीर्ति किरण बानरा (टीएटीसी, चाईबासा)

रिकर्व राउंड के विजेता

* अंडर-13 गर्ल्स प्रथम – ऋषिता कोरा (टीएटीसी)
* सब जूनियर गर्ल्स प्रथम – छाया रानी महतो (सेल किरीबुरू)
द्वितीय – प्राची नाग (सेल किरीबुरू)
तृतीय – दीपिका मंडी (सेल किरीबुरू)
* सीनियर गर्ल्स प्रथम – नायसा पूर्ति (सेल किरीबुरू)
* अंडर-15 बॉयज़ प्रथम – अंश शरावत (सेल किरीबुरू)
* सब जूनियर बॉयज़ प्रथमसुहैल तांती (सेल किरीबुरू)
द्वितीय – रेहान कच्छप (सेल किरीबुरू)
* जूनियर बॉयज़ प्रथम – अंश पाल (सेल किरीबुरू)
* सीनियर बॉयज़ प्रथम – सिकंदर तिरका (टीएटीसी, चाईबासा)
द्वितीय – रवि रंजन त्रिपाठी (सेल किरीबुरू)
तृतीय – आदित्य उपाध्याय (सेल किरीबुरू)

फ्रेंचाइजी मुकाबले ने बढ़ाया रोमांच

प्रतियोगिता का सबसे आकर्षक पहलू फ्रेंचाइजी आधारित टीम प्रतियोगिता रही। किरीबुरू एवं मेघाहातुबुरू के 12 लोगों ने फ्रेंचाइजी मालिक बनकर दो-दो (महिला एवं पुरुष) खिलाड़ियों पर बोली लगाकर अपनी टीम बनाई। इसके बाद इन टीमों के बीच मुकाबले आयोजित किए गए, जिनके विजेताओं को अलग से पुरस्कृत किया गया। इस नई पहल ने प्रतियोगिता में रोमांच बढ़ाने के साथ युवा खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा की भावना को और प्रबल किया।

आदिवासी कल्याण केंद्र और सामाजिक संगठनों का मिला भरपूर सहयोग

आयोजन को सफल बनाने में आदिवासी कल्याण केंद्र किरीबुरू, आदिवासी कल्याण केंद्र प्रॉस्पेक्टिंग, आदिवासी कल्याण केंद्र मेघाहातुबुरू तथा आदिवासी हो समाज युवा महासभा, किरीबुरू के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में तकनीकी सदस्यों शैलेंद्र सवैया, सुमित सिंकू, जानो पूर्ति, सुकेन हेस्सा, कन्हैया लाल बुडीउली, गार्दी कुंटीया तथा एकलव्य आर्चरी अकादमी के कोच ऋतिक कुमार, शिम्पी कुमारी, सर्गेया अंगारिया, प्रदीप चातर, बीरबल गुड़िया, श्याम बिरुआ और आजाद सिंकू की भूमिका सराहनीय रही।

झारखंड को मिल सकते हैं भविष्य के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज

यह प्रतियोगिता केवल पदक जीतने का मंच नहीं रही, बल्कि पश्चिम सिंहभूम में तीरंदाजी की नई पीढ़ी को पहचान देने का सशक्त माध्यम बनी। सेल, किरीबुरू की सीएसआर पहल और पश्चिम सिंहभूम जिला आर्चरी एसोसिएशन के संयुक्त प्रयास ने यह संदेश दिया कि यदि प्रतिभाओं को सही मंच, संसाधन और प्रोत्साहन मिले तो यही युवा खिलाड़ी भविष्य में राज्य, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का नाम रोशन कर सकते हैं। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के चेहरे पर जीत की मुस्कान, हार के बाद भी संघर्ष का संकल्प और दर्शकों का उत्साह इस आयोजन को लंबे समय तक यादगार बनाए रखेगा।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment