रिपोर्ट: शैलेश सिंह
किरीबुरू के सिविल ऑफिस के समीप रविवार को एक स्कॉर्पियो (संख्या OD02AT 0008) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गहरी नाली में जा घुसी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो का चालक आरसी चर्च की ओर से सिविल ऑफिस होते हुए जी ई एल चर्च रोड की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सिविल ऑफिस के पास स्थित मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और स्कॉर्पियो सीधे गहरी नाली में जा घुसी।
घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। दुर्घटना में जनहानि नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली।












