भ्रष्टाचार नक्सल खदान अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम
---Advertisement---

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, शनिवार-रविवार की छुट्टी से लगातार पांच दिन प्रभावित रहेंगी बैंकिंग सेवाएं

---Advertisement---

UFBU की तीन दिवसीय हड़ताल का असर, ग्राहकों से पहले ही जरूरी बैंकिंग काम निपटाने की अपील

रिपोर्ट : शैलेश सिंह।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) द्वारा 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय बैंक हड़ताल प्रस्तावित की गई है। इसको लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए संभावित हड़ताल के दौरान बैंकिंग सेवाओं में आने वाली परेशानी को देखते हुए जरूरी लेनदेन पहले ही पूरा करने की अपील की है।

तीन दिन की हड़ताल, दो दिन पहले से बैंक बंद

28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल के ठीक पहले शनिवार और रविवार की साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण बैंक शाखाओं में लगातार पांच दिनों तक सामान्य बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहने की स्थिति बन रही है। ऐसे में ग्राहकों को नकदी, चेक, जमा-निकासी तथा अन्य जरूरी बैंकिंग कार्यों के लिए पहले से तैयारी करने की सलाह दी गई है।

पांच दिन लगातार बैंक बंद रहने की स्थिति से बढ़ सकती है परेशानी

लगातार पांच दिनों तक शाखाओं में सामान्य कामकाज प्रभावित रहने से विशेष रूप से वे ग्राहक परेशान हो सकते हैं, जिन्हें बैंक शाखा में जाकर जरूरी कार्य निपटाना है। पेंशन, वेतन, भुगतान, चेक संबंधी कार्य अथवा अन्य जरूरी बैंकिंग लेनदेन करने वाले ग्राहकों को समय रहते अपने कार्य पूरे करने की सलाह दी गई है।

डिजिटल बैंकिंग और एटीएम का करें इस्तेमाल

SBI की ग्राहक एडवाइजरी में ग्राहकों से अपील की गई है कि हड़ताल के दौरान आवश्यक बैंकिंग सेवाओं के लिए उपलब्ध डिजिटल माध्यमों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें। ग्राहकों को नकदी की आवश्यकता होने पर एटीएम और एडीब्ल्यूएम का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

इसके अलावा ग्राहक सर्विस प्वाइंट (CSP), इंटरनेट बैंकिंग, YONO, मोबाइल बैंकिंग, UPI तथा अन्य डिजिटल बैंकिंग चैनलों के माध्यम से उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

जरूरी लेनदेन पहले निपटाने की अपील

बैंक प्रबंधन की ओर से ग्राहकों को सलाह दी गई है कि 28 से 30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल से पहले ही अपने जरूरी बैंकिंग लेनदेन पूरे कर लें। विशेष रूप से नकदी की आवश्यकता वाले ग्राहकों से समय रहते पर्याप्त व्यवस्था करने की अपील की गई है, ताकि लगातार छुट्टियों और प्रस्तावित हड़ताल के दौरान उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

रविवार को बैंक खोलने पर विचार की चर्चा

लगातार पांच दिनों तक बैंक शाखाओं के बंद रहने की संभावित स्थिति को देखते हुए रविवार को बैंक खोलकर ग्राहकों को कुछ राहत देने पर बैंक प्रबंधन की ओर से विचार किए जाने की चर्चा है। हालांकि, रविवार को बैंक खोलने को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान या अंतिम निर्णय सामने नहीं आया है। इसलिए ग्राहकों को इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी होने तक किसी भी निर्णय की पुष्टि नहीं माननी चाहिए।

बैंक ने ग्राहकों से सहयोग की अपील की

SBI ने संभावित हड़ताल के दौरान होने वाली असुविधा के लिए ग्राहकों से खेद व्यक्त करते हुए उनके सहयोग और समझदारी की अपेक्षा की है। बैंक की ओर से कहा गया है कि आवश्यक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। ग्राहकों से डिजिटल बैंकिंग माध्यमों का उपयोग करने और जरूरी बैंकिंग कार्यों को पहले ही पूरा करने की अपील की गई है।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment