भ्रष्टाचार नक्सल खदान अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम
---Advertisement---

छत से गिरा या सड़क हादसे का शिकार हुआ? संदिग्ध हालात में युवक की मौत से किरीबुरू में उठे सवाल

---Advertisement---

गंभीर रूप से घायल सचिन हंसदा को आधी रात सेल अस्पताल लाया गया, इलाज के दौरान तोड़ा दम

सिर में था गंभीर जख्म, अस्पताल पहुंचाने वालों ने बताया—छत से गिरा था

नशे की हालत में था युवक, बाइक दुर्घटना की भी जताई जा रही आशंका

रिपोर्ट : शैलेश सिंह

किरीबुरू। किरीबुरू के न्यू कैंप निवासी 24 वर्षीय सचिन हंसदा, पिता गणेश हंसदा की सोमवार की देर रात गंभीर और संदिग्ध परिस्थितियों में सेल अस्पताल किरीबुरू में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक के सिर में गंभीर चोट लगी थी। मौत के बाद घटना को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं।

पौने एक बजे गंभीर हालत में पहुंचा अस्पताल

सेल अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार सचिन हंसदा को बीती रात करीब पौने एक बजे गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया था। उसके सिर में गंभीर चोट थी। चिकित्सकों ने उसे बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

नशे में होने की बात सामने आई

चिकित्सकों के अनुसार अस्पताल लाए जाने के समय युवक के नशे में होने की बात सामने आई थी। उसे अस्पताल लाने वाले लोगों ने चिकित्सकों को बताया कि सचिन छत से गिरकर घायल हुआ है।

एस्बेस्टस की छत से गिरने की कहानी पर सवाल

लेकिन घटना को लेकर अब सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं, क्योंकि न्यू कैंप में सेल का घर का छत एस्बेस्टस शीट से बना है। ऐसे में वह किस परिस्थिति में छत से गिरा, चोट किस तरह लगी और घटना वास्तव में घर पर हुई या कहीं और—इन तमाम बिंदुओं की जांच जरूरी हो गई है।

क्या किरीबुरू-छोटानागरा मार्ग पर हुआ था हादसा?

दूसरी ओर, स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा भी है कि सचिन मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था अथवा किरीबुरू लौट रहा था, तभी किरीबुरू-छोटानागरा मार्ग पर किसी स्थान पर दुर्घटना का शिकार हो गया। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

छत से गिरने और सड़क हादसे के बीच उलझी गुत्थी

एक ओर अस्पताल पहुंचाने वालों द्वारा छत से गिरने की बात कही गई है, तो दूसरी ओर सड़क दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है। युवक के सिर पर गंभीर चोट कैसे लगी, दुर्घटना का वास्तविक स्थान क्या था और उसे अस्पताल कौन लोग लेकर पहुंचे—इन सवालों के जवाब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे।

पुलिस जांच में सामने आएगा मौत का सच

घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस घटनास्थल, मृतक के परिजनों और अस्पताल पहुंचाने वालों से पूछताछ कर मौत के वास्तविक कारण और घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि सचिन हंसदा की मौत छत से गिरने के कारण हुई, सड़क दुर्घटना में लगी चोट से हुई या घटना के पीछे कोई अन्य वजह थी।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!