भ्रष्टाचार नक्सल खदान अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम
---Advertisement---

चक्रवात अकवान का असर: 20 नवंबर को पश्चिमी सिंहभूम के स्कूलों में KG से पांचवीं तक की कक्षाएं रहेंगी बंद

---Advertisement---

केंद्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु में भी भौतिक कक्षाएं स्थगित, प्राथमिक विभाग के विद्यार्थियों की सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक ऑनलाइन पढ़ाई

रिपोर्ट : शैलेश सिंह

किरीबुरू/मेघाहातुबुरु। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान अकवान के प्रभाव से पश्चिमी सिंहभूम जिले में संभावित मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के मद्देनजर 20 नवंबर 2026 को जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में KG से पांचवीं कक्षा तक की पढ़ाई स्थगित रखने का आदेश जारी किया गया है।

पश्चिमी सिंहभूम ऑरेंज जोन में शामिल

भारत मौसम विज्ञान विभाग, झारखंड मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम जिले को ऑरेंज जोन में चिह्नित किया गया है। जिले में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम की गंभीरता और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त के निर्देश पर जिला शिक्षा अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा ने 19 नवंबर को कार्यालय आदेश जारी किया।

आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत आदेश

जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 के तहत 20 नवंबर को KG से पांचवीं तक की कक्षाएं स्थगित रखने का निर्देश दिया गया है। यह आदेश जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं निजी विद्यालयों पर लागू होगा। हालांकि, विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को निर्धारित समय पर विद्यालय पहुंचकर बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने और गैर शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है।

प्राचार्य डॉ आशीष कुमार

केंद्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु में भी बदली व्यवस्था

जिला प्रशासन के आदेश का अनुपालन करते हुए केंद्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु प्रबंधन ने भी 20 नवंबर को विद्यालय में भौतिक कक्षाएं संचालित नहीं करने का निर्णय लिया है। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार ने जारी सूचना में बताया कि प्राथमिक विभाग के विद्यार्थियों के लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी।

स्कूल यूनिफॉर्म में ही ऑनलाइन पढ़ाई

प्राचार्य ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन कक्षाओं में भी निर्धारित विद्यालय यूनिफॉर्म पहनकर शामिल होने का निर्देश दिया है। इस प्रकार मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनकी पढ़ाई जारी रखने की व्यवस्था की गई है।

प्रशासन ने मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए एहतियात बरतने की अपील की है। चक्रवात के प्रभाव को देखते हुए फिलहाल बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

केंद्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु में PGT इतिहास शिक्षक की नियुक्ति के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 4 नवंबर को

चक्रवात अर्णव का असर: केंद्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु दो दिन बंद, घर से यूनिफॉर्म में ऑनलाइन क्लास करेंगे विद्यार्थी

केंद्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु में 27 अक्टूबर को होगी PTM, अभिभावकों के मोबाइल और ई-मेल का होगा सत्यापन

सारंडा में शिक्षा व्यवस्था बदहाल, विकास योजनाओं पर भ्रष्टाचार के आरोप; अब हक के लिए उठेगी ग्रामीणों की आवाज!

कलम और रोजगार की जगह अपराध की राह! बेरोजगार युवाओं को कौन धकेल रहा है अपराध के अंधेरे में?

मेघाहातुबुरु केंद्रीय विद्यालय का बदला समय, 1 अक्टूबर से नई टाइमिंग लागू

Leave a Comment

error: Content is protected !!