भ्रष्टाचार नक्सल खदान अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम
---Advertisement---

नोवामुंडी में पत्थर से प्रहार कर सुखो दास की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

---Advertisement---

दुर्गो साईं टोला में वारदात से दहशत, अज्ञात अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस

17-18 अक्टूबर की रात की बताई जा रही घटना, हत्या के कारणों का खुलासा करने में जुटी पुलिस

रिपोर्ट: शैलेश सिंह

नोवामुंडी। पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत नोवामुंडी बस्ती के दुर्गो साईं टोला में अज्ञात अपराधियों ने सुखो दास की पत्थर समेत अन्य वस्तुओं से प्रहार कर हत्या कर दी। घटना 17 और 18 अक्टूबर की दरम्यानी रात की बताई जा रही है। इस वारदात के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के साथ-साथ वारदात में शामिल अपराधियों की पहचान करने में जुटी है।

हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज

पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है। हत्या किस वजह से की गई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं, इन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। फिलहाल, हत्या के कारणों और आरोपियों के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!