स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अयान मुखोपाध्याय और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शोमिक सरकार करेंगे मरीजों की जांच
क्षेत्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से परेशान सैकड़ों मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
दुर्गा मेडिकल, सेल अस्पताल के सामने सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगेगा स्पेशलिटी क्लीनिक
रिपोर्ट: शैलेश सिंह
किरीबुरू। लंबे समय से विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे किरीबुरू और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। 7 अक्टूबर, बुधवार को पहली बार किरीबुरू में स्त्री रोग एवं हड्डी रोग के दो विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच और इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। यह स्पेशलिटी क्लीनिक सेल अस्पताल किरीबुरू के सामने स्थित दुर्गा मेडिकल के प्रांगण में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगा।

एक ही दिन दो प्रमुख विशेषज्ञ उपलब्ध
स्पेशलिटी क्लीनिक में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ तथा रोबोटिक सर्जन डॉ. अयान मुखोपाध्याय मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देंगे। वहीं हड्डी रोग एवं ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. शोमिक सरकार हड्डी, जोड़ और संबंधित समस्याओं से पीड़ित मरीजों की जांच करेंगे।
डॉ. अयान मुखोपाध्याय MBBS, MS (OB-GYN), FIAOG, FMAS हैं तथा वरिष्ठ कंसल्टेंट के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं डॉ. शोमिक सरकार MBBS, D.Ortho, DNB (Ortho), MNAMS के साथ ज्वाइंट रिप्लेसमेंट एवं आर्थ्रोस्कोपी में फेलोशिप प्राप्त विशेषज्ञ हैं।
विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी से मरीजों की बढ़ी परेशानी
किरीबुरू-मेघाहातुबुरू सहित आसपास के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में स्त्री रोग विशेषज्ञ और हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियमित उपलब्धता नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में मरीजों को इलाज के लिए चाईबासा, राउरकेला अथवा अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है। आर्थिक रूप से कमजोर और दूरदराज के मरीजों के लिए यह अतिरिक्त खर्च और परेशानी का कारण बनता है।
ऐसे में किरीबुरू में विशेषज्ञ चिकित्सकों का क्लीनिक शुरू होना स्थानीय मरीजों के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

नियमित सेवा शुरू हुई तो मरीजों को बड़ी राहत
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इस तरह की विशेषज्ञ चिकित्सा सेवा नियमित रूप से किरीबुरू में उपलब्ध होती है, तो महिलाओं, बुजुर्गों, हड्डी-जोड़ की समस्या से जूझ रहे मरीजों तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। उन्हें छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए बार-बार दूसरे शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
पहले से कराएं बुकिंग
7 अक्टूबर को डॉक्टरों से परामर्श लेने के इच्छुक मरीज पहले से बुकिंग करा सकते हैं।
बुकिंग/RSVP:
संदीप कुमार घोष
📞 62905 43835 / 62922 16630
📞 84342 31791
स्थान: दुर्गा मेडिकल, सेल अस्पताल किरीबुरू के सामने
दिन: बुधवार, 7 अक्टूबर
समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक











