भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

मुर्गापाड़ा में रहस्यमय आग से खटाल का पुआल जलकर राख

On: July 4, 2026 8:52 AM
Follow Us:
---Advertisement---

अहले सुबह मची अफरा-तफरी, बड़ी क्षति टली; आग लगने के कारणों पर उठे सवाल

रिपोर्ट: शैलेश सिंह

किरीबुरू के मुर्गापाड़ा स्थित स्वर्गीय लाल बचन यादव के खटाल में शनिवार अहले सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से हजारों रुपये मूल्य का पुआल जलकर राख हो गया। हालांकि परिवार के सदस्यों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा नुकसान टल गया।
घटना 4 जुलाई की सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। इस संबंध में सुनील यादव ने बताया कि अचानक पुआल घर के ऊपर लगे एस्बेस्टस सीट के फटने जैसी तेज आवाज सुनाई दी। जब बाहर निकलकर देखा तो पूरा पुआल घर आग की चपेट में था और चारों ओर घना धुआं फैल चुका था।

समय रहते जागे लोग, बड़ा हादसा टला

आग की सूचना मिलते ही परिवार के बाकी सदस्य मौके पर पहुंचे और तत्काल पानी डालकर आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद कुछ देर में आग पर काबू पा लिया गया।
सुनील यादव ने बताया कि जिस घर में पुआल रखा गया था, उसी में मोटरसाइकिल, पानी का मोटर, स्टेबलाइज़र और अन्य सामान भी रखा हुआ था। आग फैलने से पहले ही इन सामानों को बाहर निकाल लिया गया, जिससे वे जलने से बच गए।

आग लगने की वजह बनी रहस्य

घटना को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर आग लगी कैसे? परिवार के लोगों का कहना है कि पुआल घर में किसी प्रकार की बिजली लाइन नहीं थी, इसलिए शॉर्ट सर्किट की संभावना पूरी तरह से खारिज होती है।
इसके अलावा पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही थी, जिससे बाहर से किसी आग के आने की भी संभावना बेहद कम मानी जा रही है।

एक दिन पहले ही खरीदा गया था नया पुआल

परिजनों ने बताया कि एक दिन पहले ही बाहर से नया पुआल खरीदकर लाया गया था और उसे खटाल में सुरक्षित रखा गया था। लेकिन अगले ही दिन अचानक आग लगने की घटना ने कई संदेह खड़े कर दिए हैं।
परिवार के लोगों का मानना है कि यह महज दुर्घटना नहीं भी हो सकती है। इस रहस्यमयी आगजनी की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो यह आग आसपास के अन्य घरों तक फैल सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

“राजस्व हमारा, सुविधाएं क्यों नहीं?” — मनोहरपुर की जनता का रेलवे पर फूटा गुस्सा, ट्रेनों के ठहराव से लेकर ओवरब्रिज तक उठी बड़ी मांग

केरला पब्लिक स्कूल बर्मामाइंस स्कूल गेट पर मंडराता खतरा! छुट्टी के वक्त बाहरी युवकों का जमावड़ा, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

किरिबुरू-मेघाहातुबुरु में दो दिनों से हाथियों की दहशत, खदान से लेकर डालमिया फिल्टर प्लांट तक मचा हड़कंप

किरिबुरू में हाथी की दस्तक से दहशत, मुख्य मार्ग पर डाला डेरा

किरीबुरू शहरी क्षेत्र में हाथियों की दस्तक से दहशत, वन विभाग अलर्ट

नई ट्रांसफर नीति से भड़के रनिंग स्टाफ, जुरुली और डीपीएस के कर्मचारियों ने उठाई आवाज

Leave a Comment