भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

नशा मुक्त झारखंड अभियान को किरीबुरू में मिली धार, नुक्कड़ नाटक से जागे लोग

On: June 22, 2026 3:19 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बैंक मोड़, पंचायत भवन और मीना बाजार में कलाकारों ने दिया नशामुक्ति का संदेश

रिपोर्ट: शैलेश सिंह

झारखंड सरकार के निर्देश पर चल रहे राज्यव्यापी नशा मुक्त झारखंड अभियान के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिला में जनजागरूकता कार्यक्रम तेज़ी से चलाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन के नेतृत्व में शिक्षा, पंचायत राज, जेएसएलपीएस, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग सहित कई विभाग मिलकर इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने में जुटे हैं। इसी क्रम में जिला मुख्यालय से किरीबुरू पहुंची नुक्कड़ नाटक टीम ने बैंक मोड़, पंचायत भवन, मीना बाजार समेत विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया।

कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से बताया कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि परिवार, समाज और भविष्य को भी बर्बाद कर देता है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और नशा छोड़ने का संकल्प लिया।

इस मौके पर मुखिया पार्वती कीड़ो, मुखिया प्रफ्फुलित ग्लोरिया टोपनो, कनक मिश्रा समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। उपायुक्त मनीष कुमार ने संदेश दिया कि नशामुक्त समाज के निर्माण में हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि “नशा छोड़ें, जीवन से नाता जोड़ें” केवल नारा नहीं, बल्कि समाज को बचाने का संकल्प है।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment