पहले क्वालीफायर में जोहार एकादश को 9 विकेट से रौंदा, ईशान सिंह कठौते बने हीरो
रिपोर्ट: शैलेश सिंह
किरीबुरू क्रिकेट क्लब और सेल, किरीबुरू खदान प्रबंधन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किरीबुरू प्रीमियर लीग (केपीएल) सीजन-2 अब निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। 15 अप्रैल को खेले गए पहले क्वालीफायर मुकाबले में बी एल जगुआर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जोहार एकादश को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से हराकर सीधे फाइनल में जगह बना ली।

जोहार एकादश की संघर्षपूर्ण पारी
पहले बल्लेबाजी करते हुए जोहार एकादश की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाए। टीम की ओर से राहुल गुप्ता ने 30 रनों की उपयोगी पारी खेली, जबकि वाहिद ने 25, अभिजीत ने 23 और अभिषेक ने 16 रन का योगदान दिया।
हालांकि टीम ने सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया, लेकिन बड़े लक्ष्य में तब्दील करने में असफल रही।
ईशान सिंह कठौते का तूफान, आसान हुई जीत
106 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बी एल जगुआर की टीम ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया। टीम ने महज 1 विकेट खोकर और 3 गेंद शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।
इस जीत के नायक रहे ईशान सिंह कठौते, जिन्होंने शानदार 80 रनों की तूफानी पारी खेली। उनके साथ राहुल गुप्ता ने 21 रन का योगदान दिया।

ईशान सिंह कठौते को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए “मैन ऑफ द मैच” चुना गया।
एलिमिनेटर में ईगल क्लब की वापसी
उत्कल वॉरियर्स को 5 विकेट से हराकर क्वालीफायर-2 में बनाई जगह
दूसरे एलिमिनेटर मुकाबले में ईगल क्लब ने उत्कल वॉरियर्स को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदें जिंदा रखीं।
उत्कल वॉरियर्स की कमजोर बल्लेबाजी
पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्कल वॉरियर्स की टीम 10 ओवर में 8 विकेट खोकर सिर्फ 78 रन ही बना सकी।
टीम की ओर से आतिश ने 44 रन की सबसे बड़ी पारी खेली, जबकि राज पूर्ति ने 15 रन बनाए।
ईगल क्लब की ओर से दुष्मंतो, चिंटू और दीपक ने 2-2 विकेट लेकर विपक्षी टीम को दबाव में रखा।
ईगल क्लब की संयमित जीत
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईगल क्लब की टीम ने 5 विकेट खोकर 8 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया।
टीम की ओर से सूचित ने 26, फरहान ने 23 और दुष्मंतो ने 13 रन बनाए।
गेंदबाजी में उत्कल वॉरियर्स के ऋतिक ने 2 विकेट जरूर लिए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दुष्मंतो को “मैन ऑफ द मैच” घोषित किया गया।
अब नजरें क्वालीफायर-2 पर
जोहार एकादश और ईगल क्लब के बीच निर्णायक टक्कर
अब 17 अप्रैल की शाम 7 बजे से जोहार एकादश और ईगल क्लब के बीच क्वालीफायर-2 का मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच की विजेता टीम फाइनल में बी एल जगुआर से भिड़ेगी।
क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें इस मुकाबले पर टिकी हैं, क्योंकि दोनों टीमों के पास फाइनल में पहुंचने का आखिरी मौका होगा।
आयोजन में दिखा खेल प्रेमियों का उत्साह
इस दौरान किरीबुरू क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष दीपेन लोहार, सचिव अमरितेश सिन्हा, सह-सचिव ईशान सिंह कठौते, कोषाध्यक्ष सुचित कुमार सहित हर्ष रॉय, साहिल रॉय, नागेश झा, चन्दन पान, आशुतोष, आदित्य झा, आदित्य सिंह, प्रिंस, राहुल, हर्ष जायसवाल, दीपक, सत्यम, दिवाकर, रोशन, प्रदीप, अमन, नील, हनी, दीपक ठाकुर समेत कई खेल प्रेमी और पदाधिकारी मौजूद रहे।

फाइनल की ओर बढ़ता रोमांच
केपीएल-2 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है, जहां हर मुकाबला रोमांच और दबाव से भरा हुआ है। बी एल जगुआर पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है, जबकि दूसरी टीम का फैसला क्वालीफायर-2 के बाद होगा।
अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम फाइनल में पहुंचकर खिताब की दावेदारी पेश करती है।













