लक्ष्मी मार्शल आर्ट कराटे दोजो की कलर बेल्ट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन
गुवा संवाददाता।
गुवा स्थित लक्ष्मी मार्शल आर्ट कराटे दोजो में जुलाई माह में आयोजित कलर बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए। परीक्षा में विभिन्न ग्रुप के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लेते हुए कराटे की तकनीक, अनुशासन और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। परीक्षा 4th डन ब्लैक बेल्ट धारक एवं प्रशिक्षक लक्ष्मी कुमारी के नेतृत्व में संपन्न हुई।

अलग-अलग ग्रुप में खिलाड़ियों ने हासिल किए स्थान
दोजो में बच्चों को जापान कराटे-डो सीगेयोशी शोतोकान कराटे शैली में प्रशिक्षण दिया जाता है। व्हाइट बेल्ट सी ग्रुप में धूरू केसरी प्रथम, आराध्या बोस द्वितीय और आह्वान कश्यप तृतीय रहे।
व्हाइट बेल्ट बी ग्रुप में रही चक्रवर्ती प्रथम, सुगंधी चौधरी द्वितीय और धात्री मंडल तृतीय रहीं। व्हाइट बेल्ट ए ग्रुप में सुशांत सोरेन ने प्रथम, अभिमन्यु ने द्वितीय और कौशल जीत दास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
येलो बेल्ट बी ग्रुप में बबीता बोबंगा प्रथम, मिहिर कुमार रजक द्वितीय और देवांश सिंह तृतीय रहे। येलो बेल्ट ए ग्रुप में साक्षी पत्रों प्रथम, अभिज्ञान नायक द्वितीय और किरण मुंडारी तृतीय रहे।

मिक्स कलर और ब्राउन बेल्ट में भी दिखाया दम
मिक्स कलर बेल्ट बी ग्रुप में ओम चक्रवर्ती प्रथम, नवीन करवा द्वितीय और स्वस्तिका साहू तृतीय रहे। मिक्स कलर बेल्ट ए ग्रुप में अरनव गुप्ता प्रथम, वैभव तेजस कुमार द्वितीय और अवनीश सिन्हा तृतीय रहे।
ब्राउन बेल्ट ए ग्रुप में कृष्णा मोदी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंश गुहा एवं आदर्श कुमार संयुक्त रूप से द्वितीय तथा ईशान श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रहे।
छवि मालव को मिला बेस्ट डिसिप्लिन अवॉर्ड
परीक्षा के दौरान उत्कृष्ट अनुशासन के लिए छवि मालव को बेस्ट डिसिप्लिन अवॉर्ड प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि महिला समिति अध्यक्ष शालू कुमार एवं विशिष्ट अतिथियों नीलम बंगा, गीता आनंद, दीपा राय चौधरी और गीता दास ने सफल खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट, मेडल एवं बेल्ट देकर सम्मानित किया।

पांच वर्षों से लगातार प्रशिक्षण दे रहा दोजो
ज्ञात हो कि लक्ष्मी मार्शल आर्ट कराटे दोजो पिछले पांच वर्षों से लगातार बच्चों को कराटे का प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। यहां प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। खिलाड़ियों की सफलता में प्रशिक्षक लक्ष्मी कुमारी के मार्गदर्शन और नियमित अभ्यास की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।









