भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

बोकारो की प्राची सिंह ने किया कमाल, स्पेल बी और इंटरनेशनल ओलंपियाड में गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया जिले का मान

On: April 21, 2026 5:58 PM
Follow Us:
---Advertisement---

रिपोर्ट : शैलेश सिंह
बोकारो जिले के लिए गर्व की बात है कि शहर की होनहार छात्रा प्राची सिंह ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए बोकारो का नाम रोशन किया है। अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर प्राची ने एक नहीं, बल्कि दो बड़ी प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल हासिल कर अपनी पहचान बनाई है।
प्राची सिंह मूल रूप से बिहार के आरा जिला अंतर्गत पचमा गांव की निवासी हैं और वर्तमान में अपने परिवार के साथ बोकारो में रहती हैं।

प्राची सिंह की तस्वीर

स्पेल बी प्रतियोगिता में झारखंड में 17वां स्थान

प्राची सिंह, जो कि बोकारो के श्री अयप्पा पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं, ने WIZ International Spell Bee 2025-26 के स्टेट लेवल प्रतियोगिता में झारखंड में 17वां रैंक हासिल किया। इस उपलब्धि के लिए उन्हें सर्टिफिकेट ऑफ रैंक से सम्मानित किया गया।

इंटरनेशनल सोशल साइंस ओलंपियाड में भी गोल्ड मेडल

प्राची ने अपनी प्रतिभा का लोहा सिर्फ स्पेल बी तक ही सीमित नहीं रखा, बल्कि इंटरनेशनल सोशल साइंस ओलंपियाड में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 114 प्राप्त किया और यहां भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल

प्राची सिंह के पिता प्रवीण कुमार सिंह ने अपनी बेटी की इस सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उसकी कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने भी प्राची की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

बोकारो के लिए बनी प्रेरणा

प्राची की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे बोकारो जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि छोटे शहरों के बच्चे भी अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।
प्राची सिंह की इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़ेंगे।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment