भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

बाहदा गांव को सेल मेघाहातुबुरु के CSR गांवों की सूची में शामिल करने की कवायद तेज, उपायुक्त कार्यालय ने फिर भेजा पत्र

On: July 17, 2026 9:34 PM
Follow Us:
---Advertisement---

रिपोर्ट: शैलेश सिंह

पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने सारंडा क्षेत्र के बाहदा गांव को सेल मेघाहातुबुरु की CSR (कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) गांवों की सूची में शामिल कराने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इस संबंध में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त कार्यालय की ओर से सेल मेघाहातुबुरु के मुख्य महाप्रबंधक को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया गया है।

पहले भी भेजा गया था प्रस्ताव

पत्र में उल्लेख किया गया है कि वर्ष 2023 में भी बाहदा गांव को CSR सूची में शामिल करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

ग्राम सभा की अनुशंसा संलग्न

इस बार बाहदा गांव की ग्राम सभा के प्रस्ताव एवं प्रतिवेदन को संलग्न करते हुए गांव को CSR सूची में शामिल करने का आग्रह दोहराया गया है। यह प्रस्ताव छोटानागरा पंचायत, मनोहरपुर प्रखंड के माध्यम से भेजा गया है।

एक सप्ताह में मांगी गई रिपोर्ट

जिला योजना शाखा के नोडल पदाधिकारी (CSR) ने सेल मेघाहातुबुरु से अनुरोध किया है कि आवश्यक कार्रवाई कर एक सप्ताह के भीतर उपायुक्त कार्यालय को अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाए।

बहदा ग्राम सभा के पदाधिकारी पत्र दिखाते

ग्रामीणों को विकास योजनाओं की उम्मीद

यदि बाहदा गांव को सेल मेघाहातुबुरु के CSR गांवों की सूची में शामिल किया जाता है, तो शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास की दिशा में नए अवसर खुल सकते हैं।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment