भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

226 विद्यार्थियों को मिली निःशुल्क परिवहन सुविधा, गुवा सेल व टाटा स्टील की पहल से समय पर पहुंचे प्री-बोर्ड परीक्षा केंद्र

On: July 28, 2026 10:51 AM
Follow Us:
---Advertisement---

सीएसआर के तहत विद्यार्थियों के लिए विशेष परिवहन व्यवस्था

रिपोर्ट संदीप गुप्ता।

कक्षा आठवीं की प्री-बोर्ड परीक्षा को लेकर गुवा सेल प्रबंधन एवं टाटा स्टील नोवामुंडी ने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत विद्यार्थियों के लिए विशेष परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई। गुवा सेल प्रबंधन ने दो बसें, जबकि टाटा स्टील नोवामुंडी ने एक बस और एक विंगर उपलब्ध कराकर शिक्षा के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाई।

226 छात्र-छात्राएं हुए लाभान्वित

इस व्यवस्था के तहत मिडिल स्कूल गुवा, राजकीय मध्य विद्यालय गुवासाई तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय नुईया के कुल 226 छात्र-छात्राओं को चाईबासा स्थित प्री-बोर्ड परीक्षा केंद्र तक सुरक्षित पहुंचाया गया। तीनों विद्यालयों का परीक्षा केंद्र चाईबासा निर्धारित होने के कारण विद्यार्थियों के आवागमन को लेकर परेशानी की आशंका थी।

जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रयास रंग लाए

विद्यार्थियों की समस्या को देखते हुए पूर्व सांसद गीता कोड़ा, नोवामुंडी भाग-1 की जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी तथा झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे के प्रयास से गुवा सेल प्रबंधन और टाटा स्टील नोवामुंडी ने परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई।

कई लोगों का रहा अहम योगदान

इस पहल को सफल बनाने में पश्चिमी पंचायत की मुखिया पद्मिनी लागुरी, पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी, बाल अधिकार मंच के पदमा केसरी तथा एस्पायर संस्था के कृष्णा गोप की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सुबह छह बजे परीक्षा केंद्र के लिए रवाना हुए विद्यार्थी

मंगलवार सुबह करीब छह बजे तीनों विद्यालयों के सभी 226 छात्र-छात्राएं बसों एवं विंगर में सवार होकर चाईबासा के लिए रवाना हुए। इस दौरान जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी, जेएसएलपीएस की जेंडर सीआरपी गीता देवी, ममता देवी, तीनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

शुभकामनाओं के साथ किया रवाना

उपस्थित जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्री-बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। सभी ने विद्यार्थियों से आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने का आह्वान किया।

अभिभावकों ने जताया आभार

अभिभावकों और शिक्षकों ने गुवा सेल प्रबंधन, टाटा स्टील नोवामुंडी तथा इस पहल में सहयोग करने वाले जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उनका कहना था कि समय पर वाहन उपलब्ध होने से विद्यार्थी सुरक्षित और बिना किसी परेशानी के परीक्षा केंद्र पहुंचे, जिससे वे पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल हो सके।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

तीन मासूमों की पढ़ाई पर ताला! जन्म प्रमाण पत्र की देरी का खामियाजा बच्चों ने भुगता, आखिर जिम्मेदार कौन?

“पेपर लीक ने छीने करोड़ों युवाओं के सपने: किरीबुरू-मेघाहातुबुरू के छात्रों का फूटा गुस्सा, ‘दोषियों को फांसी और संपत्ति जब्त’ की मांग”

क्षमता से अधिक बच्चों के कारण करमपदा में ग्रामीणों ने स्कूल बस रोकी, दर्जनों बच्चे रोज स्कूल जाने से वंचित

सेल से गैर कर्मचारियों के बच्चों के लिए भी स्कूल बस सुविधा की मांग, जनप्रतिनिधियों ने मुख्य महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम, सम्मान समारोह में गूंजा सफलता का जश्न

15 वर्षीय नाबालिग को बाइक देना पड़ा भारी: मुर्गापाड़ा के वाहन मालिक पर ₹25 हजार का जुर्माना, किरीबुरू पुलिस ने की कार्रवाई

Leave a Comment