भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

सारंडा में बारिश का कहर: दुबिल गांव में कच्चे मकान की दीवार ढही, परिवार पर मंडराया बड़ा खतरा

On: July 28, 2026 11:14 AM
Follow Us:
---Advertisement---

लगातार बारिश से कच्चा मकान हुआ क्षतिग्रस्त

रिपोर्ट शैलेश सिंह।

सारंडा क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब ग्रामीण इलाकों के कच्चे मकानों पर भी दिखाई देने लगा है। छोटानागरा पंचायत अंतर्गत दुबिल गांव निवासी रूइदास आईन्द के कच्चे मिट्टी के घर की एक पूरी किनारे की दीवार बारिश के दौरान भरभराकर गिर गई। हालांकि इस हादसे में परिवार के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए और किसी को कोई चोट नहीं आई।

घर को भारी नुकसान, परिवार में दहशत

दीवार गिरने से घर को भारी क्षति पहुंची है। परिजनों का कहना है कि यदि बारिश इसी तरह जारी रही तो घर की अन्य दीवारें भी कभी भी गिर सकती हैं, जिससे जान-माल का बड़ा नुकसान होने की आशंका है। घटना के बाद पूरा परिवार भय के साए में रहने को मजबूर है।

बारिश के बीच सुरक्षित ठिकाना भी नहीं

लगातार हो रही वर्षा के कारण परिवार अपने घरेलू सामान के साथ किसी सुरक्षित स्थान पर भी नहीं जा पा रहा है। ऐसे में खुले और क्षतिग्रस्त घर में रहना उनकी मजबूरी बन गई है।

विषैले जीव-जंतुओं का बढ़ा खतरा

दीवार गिर जाने के बाद घर पूरी तरह खुल गया है। परिजनों ने आशंका जताई है कि बारिश के दौरान सांप, बिच्छू समेत अन्य विषैले जीव-जंतु घर के अंदर प्रवेश कर सकते हैं, जिससे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है।

प्रशासन से तत्काल सहायता की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को तत्काल राहत सामग्री एवं आवासीय सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही क्षतिग्रस्त मकान का सर्वे कर आवश्यक मुआवजा देने की भी मांग उठाई गई है, ताकि परिवार सुरक्षित वातावरण में रह सके।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment