भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

खबर का असर : सेल प्रबंधन हरकत में, मीना बाजार में युद्धस्तर पर शुरू हुई सफाई

On: July 27, 2026 1:36 PM
Follow Us:
---Advertisement---

समाचार प्रकाशित होने के अगले ही दिन सिविल विभाग ने चलाया विशेष सफाई अभियान, महाप्रबंधक योगेश प्रसाद राम ने दुकानदारों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

रिपोर्ट : शैलेश सिंह

मीना बाजार परिसर में फैली गंदगी और अव्यवस्था को लेकर समाचार प्रकाशित होने के अगले ही दिन, 27 जुलाई को सेल मेघाहातुबुरु प्रबंधन हरकत में आ गया। प्रबंधन के सिविल विभाग द्वारा पूरे मीना बाजार परिसर में युद्धस्तर पर विशेष सफाई अभियान शुरू कराया गया। सफाई कर्मियों ने बाजार परिसर में जमा कचरा, गोबर एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री को हटाकर पूरे क्षेत्र की साफ-सफाई की।
गौरतलब है कि मीना बाजार में पेवर ब्लॉक और प्रवेश द्वार का निर्माण होने के बावजूद दुकानदारों द्वारा जगह-जगह कचरा और वेस्ट मैटेरियल फेंकने से बाजार की स्थिति खराब हो गई थी। इससे आम लोगों और ग्राहकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था तथा स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ने लगे थे।

महाप्रबंधक ने की सहयोग की अपील

सेल मेघाहातुबुरु के महाप्रबंधक योगेश प्रसाद राम ने सभी दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि बाजार को स्वच्छ रखना केवल प्रबंधन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक दुकानदार और नागरिक का भी कर्तव्य है। उन्होंने दुकानदारों से बाजार परिसर की साफ-सफाई में सक्रिय सहयोग करने तथा वेस्ट मैटेरियल और कचरा जहां-तहां नहीं फेंकने की अपील की।
उन्होंने कहा कि कचरे का निस्तारण निर्धारित स्थान अथवा कचरा संग्रहण ट्रॉली में ही करें, ताकि मीना बाजार की स्वच्छता और सुंदरता बरकरार रहे। साथ ही सभी से शौचालय का उपयोग करने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में सहयोग देने का भी आग्रह किया।

स्वच्छ बाजार के लिए सामूहिक जिम्मेदारी जरूरी

स्थानीय लोगों ने भी सफाई अभियान का स्वागत करते हुए कहा कि यदि प्रबंधन और दुकानदार मिलकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं, तो मीना बाजार न केवल स्वच्छ रहेगा बल्कि क्षेत्र के लिए एक आदर्श बाजार के रूप में भी पहचान बनाएगा। नागरिकों ने उम्मीद जताई कि यह अभियान केवल एक दिन तक सीमित न रहकर नियमित रूप से जारी रहेगा और दुकानदार भी स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment