भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

शादी का झांसा देकर आदिवासी नाबालिग को भगाने का आरोप, गांव में बढ़ा तनाव

On: July 28, 2026 10:42 AM
Follow Us:
---Advertisement---

गंगदा पंचायत से नाबालिग युवती के लापता होने का मामला

रिपोर्ट शैलेश सिंह।

गुवा थाना क्षेत्र के गंगदा पंचायत अंतर्गत एक गांव से एक आदिवासी नाबालिग युवती को शादी का झांसा देकर उसी गांव के एक युवक द्वारा अपने साथ ले जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।

परिजन कर रहे हैं लगातार तलाश

परिजनों के अनुसार युवती की तलाश सभी संभावित स्थानों पर की जा रही है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिवार के सदस्य रिश्तेदारों और अन्य परिचितों के यहां भी खोजबीन में जुटे हुए हैं।

गुवा थाने में दर्ज होगी शिकायत

जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार जल्द ही पूरे मामले की लिखित शिकायत गुवा थाना में दर्ज कराएगा। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच शुरू करेगी और युवती की बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई करेगी।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल

घटना के बाद गांव में हल्का तनाव व्याप्त है। स्थानीय लोग मामले की निष्पक्ष जांच कर युवती को सकुशल बरामद करने तथा दोषी के विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment