भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

किरीबुरू से लापता सेवानिवृत्त शिक्षक सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

On: August 17, 2026 12:06 PM
Follow Us:
---Advertisement---

रिपोर्ट : शैलेश सिंह

किरीबुरू। किरीबुरू से सोमवार सुबह लापता हुए 65 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक नवल किशोर प्रसाद सिन्हा को किरीबुरू थाना पुलिस के सहयोग से सकुशल खोज लिया गया। उनके सकुशल मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार, नवल किशोर प्रसाद सिन्हा 17 अगस्त की सुबह करीब 4 बजे किरीबुरू स्थित अपने आवास से निकल गए थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पा रहा था। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

पुलिस ने तत्परता से की खोजबीन

मामले की जानकारी मिलने के बाद किरीबुरू थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उनकी तलाश शुरू की। पुलिस के सहयोग से लापता नवल किशोर प्रसाद सिन्हा को सकुशल खोज लिया गया।

जरूरी प्रक्रिया के बाद परिजनों को सौंपा

किरीबुरू थाना प्रभारी रोहित कुमार ने आवश्यक कानूनी एवं पुलिसिया प्रक्रिया पूरी करने के बाद नवल किशोर प्रसाद सिन्हा को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। उनके सकुशल घर लौटने पर परिजनों ने पुलिस के प्रति आभार जताया।

बताया गया कि नवल किशोर प्रसाद सिन्हा सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। उन्हें भूलने की बीमारी एवं याददाश्त कमजोर रहने की समस्या होने की बात भी सामने आई थी। पुलिस की तत्परता से उन्हें सुरक्षित खोज लिए जाने के बाद परिजनों के बीच खुशी का माहौल है।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment