भ्रष्टाचार नक्सल खदान अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम
---Advertisement---

बोलानी खदान में मजदूरों की हुंकार, शोषण के खिलाफ बना नया संघर्ष मोर्चा

---Advertisement---

 

स्थायी और ठेका कर्मचारी एक मंच पर, ‘ओडिशा मजदूर संघर्ष संघ’ का गठन; रामा पांडे ने कहा—एकजुट मजदूरों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता

रिपोर्ट : शैलेश सिंह

बोलानी, 27 सितंबर। बोलानी लौह अयस्क खदान में मजदूरों की एकजुटता ने नया रूप ले लिया है। स्थायी एवं ठेका कर्मचारियों के अधिकारों और न्यायसंगत मांगों को मजबूती से उठाने के उद्देश्य से ‘ओडिशा मजदूर संघर्ष संघ’ का गठन किया गया है। नवगठित संगठन झारखंड मजदूर संघर्ष संघ से संबद्ध होकर मजदूर हितों के लिए काम करेगा।

दीप प्रज्वलित करते रामा पाण्डे 

JNRC में पहली आमसभा, उमड़ा मजदूरों का हुजूम

नवगठित संगठन की पहली आमसभा जवाहरलाल नेहरू रिक्रिएशन सेंटर (JNRC), बोलानी में आयोजित हुई। सभा की अध्यक्षता झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने की। कार्यक्रम में बोलानी खदान के सैकड़ों स्थायी एवं ठेका कर्मचारियों ने भाग लेकर संगठन के प्रति अपनी एकजुटता दिखाई।

‘मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं’

सभा को संबोधित करते हुए रामा पांडे ने स्पष्ट कहा कि झारखंड हो या ओडिशा, मजदूरों के साथ किसी भी प्रकार का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्थायी और ठेका कर्मचारियों की समस्याओं एवं न्यायसंगत मांगों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर क्रमबद्ध तरीके से उठाया जाएगा तथा उनके समाधान के लिए संगठन हर उचित मंच पर संघर्ष करेगा।

उन्होंने कहा कि मजदूर यदि संगठित और एकजुट रहें तो बड़ी से बड़ी समस्या के समाधान का रास्ता निकाला जा सकता है। ओडिशा में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ की नई इकाई का गठन इस बात का संकेत है कि मजदूरों का संगठन पर भरोसा बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस विश्वास को कायम रखना संगठन की जिम्मेदारी है।

स्थायी और ठेका मजदूरों की आवाज एक मंच पर

सभा में नेताओं ने कहा कि संगठन केवल स्थायी कर्मचारियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ठेका मजदूरों के अधिकार और समस्याएं भी मजबूती से उठाई जाएंगी। वेतन, रोजगार, कार्यस्थल की सुविधाएं, सुरक्षा, श्रम अधिकार और अन्य न्यायसंगत मांगों को लेकर संगठन चरणबद्ध तरीके से आवाज बुलंद करेगा।

बोलानी से ओडिशा में संघर्ष की नई शुरुआत

कार्यक्रम में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के युवा अध्यक्ष रोहित पांडे, गुवा के महासचिव अंतर्यामी महाकुड़, किरीबुरु संगठन के महासचिव राजेंद्र सिंधिया, मेघाहातुबुरु खदान के सहायक महासचिव इंतखाब आलम, कमल रजक तथा चिड़िया खदान के महासचिव गंगा ठाकुर सहित अन्य श्रमिक नेता उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा कि बोलानी में संगठन की नई इकाई का गठन मजदूरों को एक साझा मंच प्रदान करेगा और आने वाले दिनों में श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दों को संगठित तरीके से उठाया जाएगा।

नवगठित संगठन में इनको मिली जिम्मेदारी

‘ओडिशा मजदूर संघर्ष संघ’ की नई कार्यकारिणी में जापानी नायक को अध्यक्ष, एस. बीरा बाबू एवं शाहीद को उपाध्यक्ष, सिबाशीष नंदो को महासचिव, कुलदीप जावरिया को संयुक्त महासचिव, गौरव नेताम एवं पप्पू यादव को संगठन सचिव तथा एमडी जुल्फिकार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अर्पित शुक्ला, केशरी मुर्मू, राजेंद्र साहू, विकास कुमार, अश्वनी गोयल एवं अमित को शामिल किया गया है।

सैकड़ों मजदूरों की मौजूदगी ने दिखाया संगठन का दम

आमसभा में ओडिशा मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष जापानी नाएक, उपाध्यक्ष साहिद अख्तर, एस. बीरा बाबू, सह महासचिव कुलदीप जावरिया सहित शताधिक स्थायी एवं ठेका कर्मचारी मौजूद रहे। मजदूरों की भारी उपस्थिति के बीच संगठन की आगामी रणनीति और श्रमिक समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बोलानी में नवगठित संगठन के साथ अब स्थायी और ठेका कर्मचारियों की आवाज को एक साझा मंच मिला है। सभा में मौजूद श्रमिकों ने संगठन को मजबूत बनाने और न्यायसंगत मांगों के लिए संगठित होकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!