भ्रष्टाचार नक्सल खदान अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम
---Advertisement---

SAIL कर्मियों को दुर्गापूजा से पहले मिलेगा ₹32 हजार ASPLIS बोनस

---Advertisement---

पिछले वर्ष मिले ₹29,500 से इस बार ₹2,500 अधिक, नई दिल्ली में NJCS की बैठक में बनी सहमति

रिपोर्ट : शैलेश सिंह

किरीबुरू, 1 अक्टूबर 2026। SAIL के कर्मचारियों के लिए दुर्गापूजा से पहले बड़ी खुशखबरी सामने आई है। Annual SAIL Performance Linked Incentive Scheme (ASPLIS) के तहत इस वर्ष कर्मचारियों को ₹32,000 और  ट्रेनीज के लिए ₹ 25600 बोनस मिलेगा। इस संबंध में 1 अक्टूबर को नई दिल्ली में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और SAIL प्रबंधन के बीच आयोजित NJCS की महत्वपूर्ण बैठक में राशि को अंतिम रूप दिया गया।

पिछले साल से ₹2,500 ज्यादा

ASPLIS के तहत पिछले वर्ष SAIL कर्मचारियों को ₹29,500 बोनस मिला था। इस वर्ष यह राशि बढ़ाकर ₹32,000 किए जाने से कर्मचारियों को पिछले वर्ष की तुलना में ₹2,500 अधिक मिलेंगे। दुर्गापूजा से ठीक पहले बोनस की घोषणा से SAIL के विभिन्न संयंत्रों एवं खदानों में कार्यरत कर्मचारियों के बीच खुशी का माहौल है।

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की रही भागीदारी

नई दिल्ली में हुई बैठक में SAIL प्रबंधन के साथ विभिन्न केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

जिसमें डॉ. जी. संजीव रेड्डी, INTUC, ललित मोहन मिश्रा, CITU, V.S. गिरी, AITUC, संजय एस. वाधवकर, HMS, के. श्रीनिवास राव, BMS, बी.एन. चौबे, INTUC, डी.वी.एस. रेड्डी, CITU, रामाश्रय प्रसाद सिंह, AITUC, राजेंद्र सिंह, HMS, रंजय कुमार, BMS शामिल थे।

मैनेजमेंट रिप्रेजेंटेटिव

के.के. सिंह, डायरेक्टर (पर्सनेल), सेल, टी.एन. नटराजन, डायरेक्टर (कमर्शियल) और LOFD, सेल, एस.के. गुप्ता, CGM I/c (HR) ED (HR), CO, पवन कुमार अग्रवाल, CGM I/c (F&A), CO, मोलॉय गोस्वामी, GM (HR), CO, बबीता, AGM (HR), CO शामिल थे।

बोनस को लेकर कर्मचारियों में उत्साह

ASPLIS बोनस की राशि तय होने के बाद SAIL के कर्मचारियों में उत्साह है। खासकर दुर्गापूजा के ठीक पहले ₹32,000 बोनस मिलने की खबर से कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है। बोनस को लेकर लंबे समय से कर्मचारियों और ट्रेड यूनियनों के बीच चर्चा चल रही थी।

संतोष पांडा, मीडिया प्रभारी, ऑल इंडिया स्टील फेडरेशन, भारतीय मजदूर संघ (BMS) ने यह जानकारी प्रेस नोट के माध्यम से दी।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!