भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

सेल किरीबुरू की नई पहल: स्थानीय युवाओं को मिलेगा आईटीआई प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर, सीएसआर के तहत 2 वर्षीय कोर्स होगा प्रायोजित

On: August 5, 2026 3:31 PM
Follow Us:
---Advertisement---

10वीं पास बेरोजगार युवाओं से आवेदन आमंत्रित, मेरिट, लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के आधार पर होगा चयन

रिपोर्ट : शैलेश सिंह

किरीबुरू। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के केंद्रीय खनन एवं लॉजिस्टिक्स संगठन (सीएमएलओ), किरीबुरू लौह अयस्क खदान प्रबंधन ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) कार्यक्रम के तहत स्थानीय युवाओं को रोजगारोन्मुखी तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत दो वर्षीय आईटीआई (2026-28) प्रायोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं बेरोजगार युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार एवं रोजगार के बेहतर अवसरों के लिए तैयार करना है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इन क्षेत्रों के युवाओं को मिलेगा लाभ

सीएसआर योजना के तहत नोवामुंडी प्रखंड की किरीबुरू पश्चिमी, मेघाहातुबुरू उत्तरी एवं दक्षिणी पंचायत, किरीबुरू पूर्वी पंचायत, तथा ओडिशा के जोड़ा प्रखंड अंतर्गत बोलानी पंचायत के पचेरी, बेसकैंप और हिलटॉप क्षेत्र के स्थानीय युवा आवेदन कर सकते हैं।

10वीं पास होना अनिवार्य, मेरिट के आधार पर होगा चयन

आईटीआई प्रशिक्षण के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक (10वीं) उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी। अभ्यर्थियों का चयन 10वीं के प्राप्तांक, लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर तैयार मेरिट सूची के अनुसार किया जाएगा।

10 अगस्त तक जमा करना होगा आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां 10 अगस्त 2026 तक जमा करनी होंगी।
आवेदन पत्र किरण स्वरोजगार केंद्र (सीएसआर केंद्र), किरीबुरू अथवा सारंडा सुवन छात्रावास, किरीबुरू से प्राप्त किए जा सकते हैं। भरे हुए आवेदन पत्र भी 10 अगस्त तक सारंडा सुवन छात्रावास में जमा किए जाएंगे।

ये दस्तावेज होंगे आवश्यक

आवेदन के साथ अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेज संलग्न करने होंगे—
* 10वीं की अंकपत्र एवं बोर्ड प्रमाणपत्र
* 12वीं की अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र (यदि उत्तीर्ण हों)
* स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र (SLC/CLC)
* चरित्र प्रमाणपत्र
* जाति प्रमाणपत्र
* आवासीय प्रमाणपत्र
* आय प्रमाणपत्र अथवा राशन कार्ड
* आधार कार्ड की प्रति
* पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो
* संबंधित मुखिया/मुंडा द्वारा स्थानीय निवासी प्रमाणित दस्तावेज

रोजगार के नए अवसर खोलने की पहल

सेल प्रबंधन का मानना है कि तकनीकी शिक्षा आज रोजगार का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुकी है। ऐसे में यह योजना स्थानीय युवाओं को कौशल विकास से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद युवाओं के लिए विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

सीएसआर के माध्यम से कौशल विकास को बढ़ावा

सेल, किरीबुरू प्रबंधन लंबे समय से शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में सीएसआर योजनाओं का संचालन कर रहा है। आईटीआई प्रायोजन योजना भी इसी कड़ी का हिस्सा है, जिससे खनन प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं को तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य को संवारने का अवसर मिलेगा।
उप प्रबंधक (सीएसआर) बी. बासा द्वारा जारी परिपत्र में पात्र युवाओं से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की गई है, ताकि अधिक से अधिक स्थानीय युवक-युवतियां इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठा सकें।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सीएमएलओ, मेघाहातुबुरु के महाप्रबंधक प्रभारी एस. के. सिंह बने सीजीएम, माइंस-एमआईओएम

सेल की बड़ी पहल: आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को मिलेगा मुफ्त जीएनएम (नर्सिंग) प्रशिक्षण का अवसर

ईडी (खान) विकास मनवती की अध्यक्षता में सीजीएम धीरेन्द्र मिश्र सहित 9 सेल कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

SAIL किरीबुरू के CGM (HR) धीरेंद्र मिश्रा ने लिया स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS), 31 जुलाई से होंगे सेवा मुक्त

SAIL किरीबुरू में जीएम धनंजयराज जयकर समयपूर्व सेवानिवृत्त, कंपनी ने जारी किया रिलीविंग आदेश

14 घंटे से जारी मूसलाधार बारिश से गुवा खदान जलमग्न! सेल प्रबंधन की लापरवाही पर भड़के रामा पाण्डे, बोले- ‘खनन नहीं, बनाया तालाब’

Leave a Comment