सेल में बड़े स्तर पर पदोन्नति, ई-7 से ई-8 ग्रेड में अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां
रिपोर्ट शैलेश सिंह
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने अधिकारियों के लिए बहुप्रतीक्षित पदोन्नति सूची जारी कर दी है। 30 जून 2025 से प्रभावी ई-7 से ई-8 ग्रेड (नॉन-मेडिकल) पदोन्नति आदेश के तहत विभिन्न संयंत्रों एवं इकाइयों में कार्यरत महाप्रबंधकों (GM) को मुख्य महाप्रबंधक (CGM) के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति के साथ कई अधिकारियों को नई इकाइयों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।

मेघाहातुबुरु के एस. के. सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी
सेंट्रल माइनिंग एंड लॉजिस्टिक्स ऑर्गेनाइजेशन (CMLO) के अंतर्गत मेघाहातुबुरू स्थित जेजीओएम, सीएमएलओ में जीएम (माइंस-एमआईओएम) के पद पर कार्यरत एस. के. सिंह को पदोन्नत कर सीजीएम (माइंस-एमआईओएम) बनाया गया है। वे अब भी मेघाहातुबुरू इकाई में अपनी सेवाएं देंगे। कोल्हान क्षेत्र के लिए इसे एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक उपलब्धि माना जा रहा है।
कई संयंत्रों में नए सीजीएम की तैनाती
पदोन्नति सूची के अनुसार सेंटर फॉर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (CET), सीएमएलओ, सेंट्रल मार्केटिंग ऑर्गेनाइजेशन (CMO), दुर्गापुर स्टील प्लांट (DSP), इस्को स्टील प्लांट (ISP), राउरकेला स्टील प्लांट (RSP) तथा मैनेजमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (MTI) सहित विभिन्न इकाइयों के अधिकारियों को सीजीएम पद पर पदोन्नत किया गया है। इनमें कई अधिकारियों का स्थानांतरण भी किया गया है, जबकि कुछ अधिकारी अपनी वर्तमान इकाई में ही नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
प्रबंधन ने दी शुभकामनाएं
पदोन्नति आदेश के साथ सेल प्रबंधन ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और बेहतर कार्य निष्पादन की कामना की है। माना जा रहा है कि इन पदोन्नतियों से कंपनी के विभिन्न संयंत्रों एवं खनन इकाइयों में प्रशासनिक कार्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी।












