14 जून को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा पावर शटडाउन, लोगों से सहयोग की अपील
रिपोर्ट शैलेश सिंह
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के बोकारो स्टील लिमिटेड अंतर्गत मेघाहातुबुरु लौह अयस्क खदान प्रबंधन ने 14 जून 2026 को प्रस्तावित विद्युत रखरखाव कार्य को लेकर पावर शटडाउन की सूचना जारी की है।
जारी सूचना के अनुसार, ए-टाइप सब-स्टेशन में आवश्यक विद्युत अनुरक्षण (मेंटेनेंस) कार्य किए जाने के कारण मेघाहातुबुरु टाउनशिप के ए-टाइप सब-स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में 14 जून को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

प्रबंधन ने बताया है कि रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद किसी भी समय बिना पूर्व सूचना के बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकती है। इसलिए संबंधित क्षेत्रों के निवासियों से अनुरोध किया गया है कि वे आवश्यक कार्यों की पूर्व तैयारी कर लें और इस दौरान सहयोग बनाए रखें।
बिजली कटौती से होने वाली असुविधा के लिए प्रबंधन ने खेद व्यक्त किया है। यह सूचना महाप्रबंधक (विद्युत) सुरेश लकड़ा की ओर से जारी की गई है।












