भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

गुवा शहीद दिवस पर सीएम हेमंत सोरेन का बदला कार्यक्रम

On: September 7, 2026 2:52 PM
Follow Us:
गुवा शहीद दिवस पर सीएम हेमंत सोरेन का बदला कार्यक्रम
---Advertisement---

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद गुवा मैदान की श्रद्धांजलि सभा व परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम रद्द

शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे मुख्यमंत्री, प्रशासन ने जारी किया मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

रिपोर्ट : शैलेश सिंह

गुवा। झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के कारण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 8 सितंबर को प्रस्तावित गुवा शहीद दिवस कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री अब गुवा के शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वहीं गुवा मैदान में प्रस्तावित श्रद्धांजलि सभा तथा परिसंपत्तियों के वितरण सहित अन्य कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है।

गुवा शहीद दिवस पर सीएम हेमंत सोरेन का बदला कार्यक्रम

शहीद स्थल पर ही श्रद्धांजलि का कार्यक्रम

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद मुख्यमंत्री का गुवा कार्यक्रम संक्षिप्त कर दिया गया है। अब मुख्यमंत्री गुवा बाजार स्थित शहीद स्थल पर पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे वापस सेल हेलीपैड पहुंचकर हेलीकॉप्टर से रांची के लिए रवाना होंगे।

मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा की ओर से जारी संयुक्त आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का समय इस प्रकार निर्धारित है—
दोपहर 12:30 बजे — मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची स्थित स्टेट हैंगर से हेलीकॉप्टर द्वारा गुवा के लिए प्रस्थान करेंगे।
दोपहर 1:00 बजे — मुख्यमंत्री का नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत गुवा स्थित सेल हेलीपैड पर आगमन होगा। यहां उनके स्वागत एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे।
दोपहर 1:05 बजे — मुख्यमंत्री गुवा सेल हेलीपैड से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान करेंगे।
दोपहर 1:10 बजे — मुख्यमंत्री गुवा बाजार स्थित शहीद स्थल पहुंचेंगे। यहां वे गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
दोपहर 1:20 बजे — शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री गुवा बाजार स्थित शहीद स्थल से प्रस्थान करेंगे।
दोपहर 1:25 बजे — मुख्यमंत्री बिरसा चौक पहुंचकर माल्यार्पण करेंगे।
दोपहर 1:30 बजे — बिरसा चौक से मुख्यमंत्री सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान करेंगे।
दोपहर 1:35 बजे — मुख्यमंत्री पुनः गुवा स्थित सेल हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।
दोपहर 1:40 बजे — मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुवा सेल हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा रांची के लिए प्रस्थान करेंगे।

गुवा मैदान का कार्यक्रम हुआ रद्द

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के कारण गुवा मैदान में प्रस्तावित श्रद्धांजलि सभा को रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के हाथों होने वाला परिसंपत्तियों का वितरण एवं अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम भी रद्द कर दिए गए हैं।

शहीदों को नमन कर लौटेंगे मुख्यमंत्री

इस बार मुख्यमंत्री का गुवा दौरा बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम के बजाय मुख्य रूप से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने तक सीमित रहेगा। मुख्यमंत्री शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि देने के बाद बिरसा चौक में माल्यार्पण करेंगे और निर्धारित समय के अनुसार गुवा सेल हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा रांची लौट जाएंगे।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए गुवा सेल हेलीपैड से लेकर शहीद स्थल और बिरसा चौक तक प्रशासन एवं पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। शहीद स्थल और पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात प्रबंधन पर भी विशेष नजर रखी जाएगी।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment