भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

गुवा में झारखंड मज़दूर यूनियन की अहम बैठक, मजदूर हित, रोजगार और शिक्षा के मुद्दों पर बनी रणनीति

On: July 28, 2026 3:21 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यूनियन कार्यालय में हुई महत्वपूर्ण बैठक

रिपोर्ट गुवा संवाददाता।

गुवा बाजार स्थित झारखंड मज़दूर यूनियन कार्यालय में सोमवार देर शाम यूनियन के महामंत्री हेमराज सोनार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सप्लाई मजदूर, ठेका मजदूर, ड्राइवर संघ सहित विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर मजदूर हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

मजदूरों की समस्याओं और अधिकारों पर मंथन

बैठक में मजदूरों की लंबित समस्याओं, उनके अधिकारों की रक्षा तथा श्रमिक हितों को मजबूत करने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही आगामी 15 अगस्त के कार्यक्रम की तैयारियों पर भी चर्चा करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की उठी मांग

बैठक में क्षेत्र के स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। यूनियन नेताओं ने कहा कि उद्योगों में स्थानीय युवाओं को अधिक अवसर मिलना चाहिए, जिससे क्षेत्र का समग्र विकास हो सके।

डीएवी स्कूल में +2 के लिए दो अतिरिक्त कक्षाओं की मांग

महामंत्री हेमराज सोनार ने बताया कि सेल प्रबंधन के साथ हुई वार्ता में गुवा डीएवी पब्लिक स्कूल में +2 के विद्यार्थियों के लिए दो अतिरिक्त कक्षाओं की व्यवस्था करने की मांग रखी गई है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें।

सेल अस्पताल के आधुनिकीकरण पर दिया जोर

बैठक में गुवा सेल अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, अस्पताल के आधुनिकीकरण तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। यूनियन का कहना है कि श्रमिकों और स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रबंधन की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।

‘मजदूरों की एकता ही सबसे बड़ी ताकत’

हेमराज सोनार ने कहा कि मजदूरों की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि संगठित प्रयासों और सेल प्रबंधन के साथ सकारात्मक संवाद के माध्यम से मजदूरों की समस्याओं के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान निकालने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment