मानसिक स्थिति ठीक नहीं, अपना नाम और पता बताने में भी असमर्थ; परिवार बेहद परेशान
रिपोर्ट: शैलेश सिंह
राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र निवासी तनवीर आलम (50 वर्ष) बीते 5 अगस्त 2026 से लापता हैं। उनकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं होने के कारण परिवार गहरी चिंता में है। परिजनों ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी तनवीर आलम दिखाई दें तो तुरंत दिए गए संपर्क नंबरों या नजदीकी पुलिस थाना को सूचना दें।

अपना नाम और पता बताने में भी हैं असमर्थ
परिजनों के अनुसार तनवीर आलम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्हें रास्तों और स्थानों की पहचान करने में भी कठिनाई होती है। बातचीत करने पर भी वह अपना नाम अथवा घर का पता सही ढंग से बताने में असमर्थ हैं, जिससे उनके सुरक्षित घर लौटने की संभावना लोगों की मदद पर निर्भर है।
5 अगस्त से हैं लापता
परिवार के अनुसार तनवीर आलम 5 अगस्त 2026 (बुधवार) को दोपहर करीब 12 बजे अपने घर डोरंडा, हटिया थाना, रांची से निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका।
आखिरी बार यहां देखे गए
परिजनों ने बताया कि उन्हें अंतिम बार हवाई नगर रोड नंबर-1 एवं चांदनी चौक, हटिया के आसपास शाम 7 से 8 बजे के बीच देखा गया था। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला है।

हुलिया
* नाम: तनवीर आलम
* उम्र: लगभग 50 वर्ष
* कद: लगभग 5 फीट
* रंग: सांवला
* पता: डोरंडा हटिया थाना, रांची
जनता से सहयोग की अपील
परिजनों ने सभी नागरिकों से मानवीय आधार पर सहयोग करने की अपील की है। यदि किसी को तनवीर आलम कहीं भी दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले, तो कृपया तुरंत निम्नलिखित नंबरों पर सूचना दें:
📞 7488504452
📞 7070704713
📞 8789563304
या फिर अपने नजदीकी पुलिस थाना को तत्काल सूचित करें।
आपकी एक छोटी-सी सूचना एक परेशान परिवार को उनके अपने से मिलाने में मददगार साबित हो सकती है।













