भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

On: August 10, 2026 2:39 PM
Follow Us:
---Advertisement---

किरीबुरू से गुवा और छोटानागरा तक हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा सारंडा

रिपोर्ट : शैलेश सिंह/संदीप गुप्ता

सारंडा। सावन की दूसरी सोमवारी पर सारंडा क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में आस्था और भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही किरीबुरू स्थित श्री लोकेश्वरनाथ धाम मंदिर, ॐ शांति स्थल, मेघाहातुबुरु स्थित मां काली मंदिर, छोटानागरा स्थित दो लिंग मंदिर सहित गुवा के विभिन्न मंदिरों में शिव भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।

मंदिरों में भक्तों के लिए भोग-प्रसाद का आयोजन

सावन की सोमवारी के अवसर पर विभिन्न मंदिर समितियों एवं श्रद्धालुओं की ओर से भव्य भोग-प्रसाद का आयोजन किया गया। शिव भक्तों और आम नागरिकों के बीच खिचड़ी, खीर, चटनी सहित विभिन्न प्रकार के प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।

छोटानागरा मंदिर में विधायक रोहित जोसेफ तिर्की ने की पूजा-अर्चना

छोटानागरा स्थित प्राचीन दो लिंग मंदिर में ओडिशा के बीरमित्रपुर विधायक रोहित जोसेफ तिर्की अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मंदिर समिति के साथ मिलकर विधायक की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भव्य भोग का आयोजन भी किया गया।

बीरमित्रापुर के विधायक और प्रतिष्ठित लोग

पिता की मनोकामना पूरी होने के बाद शुरू हुई परंपरा

बताया गया कि विधायक रोहित जोसेफ तिर्की के पिता एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय जॉर्ज तिर्की ने छोटानागरा के इस प्राचीन मंदिर में मनोकामना मांगी थी, जो पूरी हुई। इसके बाद से उनके परिवार की ओर से सावन की दूसरी सोमवारी पर यहां विशेष पूजा-अर्चना और भोग का आयोजन करने की परंपरा चली आ रही है। विधायक रोहित जोसेफ तिर्की भी अपने पिता की इस आस्था और परंपरा को आगे बढ़ाते हुए प्रत्येक वर्ष मंदिर पहुंचते हैं।

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

कार्यक्रम के दौरान ओडिशा के समाजसेवी गोपाल सिंह, जगन्नाथपुर के समाजसेवी प्रताप सिंह, बोलानी के मुंडा बिक्रम चांपिया, छोटानागरा के मुंडा बिनोद बारीक, सुषेण गोप सहित सैकड़ों श्रद्धालु एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

सावन की दूसरी सोमवारी पर पूरे सारंडा क्षेत्र में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। मंदिरों में गूंजते “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय नजर आया।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

आदिवासी संस्कृति के रंग में रंगा किरीबुरू-मेघाहातुबुरु, पारंपरिक वेशभूषा में निकली भव्य शोभायात्रा

आदिवासी संस्कृति के रंग में रंगा किरीबुरू-मेघाहातुबुरु, पारंपरिक वेशभूषा में निकली भव्य शोभायात्रा

पहली सोमवारी पर ‘हर-हर महादेव’ से गूंज उठा सारंडा और लोहांचल, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा सारंडा, किरीबुरू, गुवा और बड़ाजामदा में श्रद्धा-भक्ति के साथ निकली बहुदा रथयात्रा

सुख-समृद्धि की कामना के साथ सुहागिन महिलाओं ने की मां विपत्तारिणी की पूजा

भक्ति और उल्लास के बीच निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जयघोष से गूंजा बड़ाजामदा

जंगल, परंपरा और सामूहिकता का महापर्व है वनभोजनी, गुवासाई गांव में दिखी आदिवासी संस्कृति की जीवंत तस्वीर

Leave a Comment