भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

खतरे का गड्ढा भरा, राहत की सांस: बड़ाजामदा-बड़बिल मोड़ पर आवागमन अब सुरक्षित

On: June 26, 2026 3:16 PM
Follow Us:
---Advertisement---

जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी की पहल रंग लाई, स्थानीय लोगों ने जताया आभार; शंभू हाजरा भी मरम्मत कार्य में रहे सक्रिय

गुवा संवाददाता।
बड़ाजामदा से बड़बिल जाने वाली मुख्य सड़क के टर्निंग पॉइंट पर लंबे समय से बना बड़ा गड्ढा आखिरकार भर दिया गया, जिससे स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। यह गड्ढा काफी समय से राहगीरों के लिए मुसीबत का कारण बना हुआ था और खासकर बारिश के मौसम में दुर्घटनाओं का बड़ा खतरा बन गया था।
स्थानीय लोगों के अनुसार इस गड्ढे की वजह से रोजाना छोटे-बड़े वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी। कई बार दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर चुके थे और बड़े वाहनों के लिए भी यह मोड़ खतरनाक साबित हो रहा था। बरसात के दौरान गड्ढे में पानी भर जाने से इसकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता था, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती थी।

समस्या की सूचना मिलते ही हरकत में आईं देवकी कुमारी

जब इस गंभीर समस्या की जानकारी नोवामुंडी भाग-1 की जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी को मिली, तो उन्होंने तुरंत प्रशासन से समन्वय स्थापित कर सड़क मरम्मत की पहल की। उनके प्रयासों के बाद प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए गड्ढे को भरवाकर सड़क को समतल कराया।
इस त्वरित कार्रवाई के बाद अब सड़क पर आवागमन पहले की तुलना में काफी आसान और सुरक्षित हो गया है। खासकर भारी वाहनों और स्कूली बच्चों के आवागमन में अब राहत महसूस की जा रही है।

पहले ऐसी स्थिति थी

जनप्रतिनिधियों की सक्रियता से लोगों में भरोसा बढ़ा

सड़क मरम्मत कार्य के दौरान पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शंभू हाजरा भी मौके पर मौजूद रहे और कार्य को बेहतर तरीके से पूरा कराने में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके साथ कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से उपेक्षित इस समस्या का समाधान होना राहत की बात है। लोगों ने जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि क्षेत्र की अन्य जनसमस्याओं का भी इसी तरह त्वरित समाधान होगा।

लोगों की मांग—स्थायी समाधान हो

हालांकि गड्ढा भरने के बाद फिलहाल राहत मिली है, लेकिन स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस सड़क की स्थायी मरम्मत की जाए ताकि भविष्य में फिर ऐसी स्थिति न बने। उनका कहना है कि यह सड़क क्षेत्र की जीवनरेखा है और इस पर रोज हजारों लोगों का आवागमन होता है।
बहरहाल, फिलहाल इस पहल ने यह साबित कर दिया है कि यदि जनप्रतिनिधि और प्रशासन तत्पर रहें तो छोटी-बड़ी समस्याओं का समाधान समय रहते किया जा सकता है।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

शाहपुर का ‘एनकाउंटर’ या न्याय से पहले सजा? भरत तिवारी कांड पर कानून, पुलिस और संविधान के कटघरे में उठते सवाल

खनिजों की धरती पर भूख का पहरा

केटीआई में बायोमेट्रिक हाजिरी पर वार्ता विफल, संयुक्त यूनियनों ने छोड़ी बैठक

ए-टाइप सब-स्टेशन में रखरखाव कार्य के कारण मेघाहातुबुरु के कई इलाकों में चार घंटे बिजली रहेगी बाधित

“कोर्ट के आदेश तक पुरानी हाजिरी व्यवस्था ही रहेगी, जबरन बायोमेट्रिक लागू हुआ तो श्रमिक टाइम हाउस में ही रहेंगे” – रामा पाण्डे – राजेंद्र सिंधिया 

“सारंडा के जंगलों से उठी हुंकार: आदिवासियों को अधिकार दो, डीएमएफटी के 3344 करोड़ की हाईकोर्ट निगरानी में कराओ जांच”

Leave a Comment