भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

बैंक ऑफ इंडिया का 121वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

On: September 7, 2026 7:29 PM
Follow Us:
बैंक ऑफ इंडिया का 121वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
---Advertisement---

मेघाहातुबुरु, टेबो समेत विभिन्न शाखाओं में केक काटकर हुआ उत्सव

रिपोर्ट शैलेश सिंह

बैंक ऑफ इंडिया का 121वां स्थापना दिवस सोमवार को मेघाहातुबुरु, टेबो समेत विभिन्न शाखाओं में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य लोगों ने केक काटकर स्थापना दिवस की खुशियां साझा कीं।

“रिश्तों की जमापूँजी” रहा प्रमुख संदेश

स्थापना दिवस समारोह के दौरान बैंक की ओर से “रिश्तों की जमापूँजी” थीम को प्रमुखता दी गई। बैंक का संदेश “परस्पर साथ, उन्नयन और विकास—कल, आज, कल” के माध्यम से ग्राहकों और बैंक के बीच मजबूत विश्वास एवं संबंधों को रेखांकित किया गया।

7 से 11 सितंबर तक मनाया जा रहा उत्सव

बैंक ऑफ इंडिया परिवार की ओर से स्थापना दिवस उत्सव 7 सितंबर से 11 सितंबर 2026 तक विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया जा रहा है। बैंक की ओर से इस अवसर पर “सेवा, विश्वास, प्रगति—1906 से आपके साथ” का संदेश दिया गया।

बैंक ऑफ इंडिया का 121वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

मेघाहातुबुरु शाखा में काटा गया केक

मेघाहातुबुरु शाखा में आयोजित कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक राकेश भास्कर (Manager), उप शाखा प्रबंधक विकास सागर (Deputy Manager), कैशियर हितेश बिरुली, कैशियर अर्चना कुमारी तथा सब स्टाफ मनोज तमसोय मौजूद रहे।

इस अवसर पर SAIL के DGM कलियान मांझी, सरस कुमार साहू समेत अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। सभी ने बैंक के 121 वर्ष पूरे होने पर बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं।

टेबो शाखा में भी उत्साह का माहौल

टेबो शाखा में भी बैंक का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। शाखा प्रबंधक दीपक रोशन केरकेट्टा, अधिकारी संजय सिंह, सौरव टोप्पो, करम सिंह एवं एतवा मुंडू सहित शाखा के अन्य कर्मचारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

सेवा और विश्वास के 121 वर्ष

समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया ने वर्षों से अपने ग्राहकों के साथ विश्वास और सेवा का रिश्ता कायम रखा है। स्थापना दिवस केवल एक वर्षगांठ नहीं, बल्कि बैंक और ग्राहकों के बीच बने मजबूत संबंधों का उत्सव भी है। कार्यक्रम के दौरान सभी ने बैंक की निरंतर प्रगति और बेहतर सेवा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment