भ्रष्टाचार नक्सल खदान अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम
---Advertisement---

गुवा शहीद दिवस पर भाजपा नेताओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

---Advertisement---

पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई बोले—शहीदों का सपना था विकसित झारखंड और आश्रितों को सम्मान

गुवा संवाददाता।

गुवा शहीद दिवस के अवसर पर मंगलवार को गुवा बाजार स्थित शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गुवा गोलीकांड के अमर शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।

अलग झारखंड राज्य की मांग को लेकर हुआ था आंदोलन

भाजपा झारखंड प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष सह झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अलग झारखंड राज्य के लिए हम लोगों ने संघर्ष किया था। उन्होंने कहा कि 8 सितंबर 1980 को अलग झारखंड राज्य की मांग को लेकर विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग गुवा पहुंचे थे और आंदोलन कर रहे थे।

पुलिस गोलीबारी में 10 आंदोलनकारी हुए थे शहीद

बड़कुंवर गागराई ने कहा कि आंदोलन के दौरान पुलिस प्रशासन की गोलीबारी में 10 आंदोलनकारी शहीद हो गए थे। आज उन्हीं अमर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए हम सभी यहां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि इन शहीदों का बलिदान झारखंड के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।

शहीदों के सपनों को पूरा करने की जरूरत

उन्होंने कहा कि शहीदों का सपना केवल अलग झारखंड राज्य का गठन नहीं था, बल्कि ऐसा झारखंड बनाना था, जहां विकास की रोशनी गांव-गांव तक पहुंचे और शहीदों के आश्रितों को उचित सम्मान एवं अधिकार मिले। उन्होंने शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

श्रद्धांजलि सभा में भाजपा नेता मंगल सिंह गिलुवा, शंभू हाजरा, रायभूमिज, साहु पुरती, अजित सिंह, संजीव राय, प्रकाश भूषण सिंकु, बंगाली प्रधान, राजेश प्रधान, कैलाश दास समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने शहीद स्थल पर पुष्प अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

स्वाति शिरपुरकर के नेतृत्व में सेल महिला समिति की अनूठी पहल, सारंडा के तीन गांवों में बांटे 700 स्वेटर

राष्ट्रीय खनन दिवस पर किरीबुरू में SAIL का ‘नॉलेज क्वेस्ट’ खनन बिजनेस क्विज आयोजित, 11 टीमों के 22 कर्मचारियों ने दिखाया ज्ञान का दम

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में ‘सुरक्षित बचपन’ अभियान के तहत छात्राओं को किया जागरूक, बताए कानूनी अधिकार

अध्यक्ष स्वाती शिरपुरकर के नेतृत्व में महिला समिति किरीबुरू की सराहनीय पहल, करमपदा के 80 परिवारों को मिली निःशुल्क मच्छरदानी

साइबर अपराध से लेकर डायन-बिसाही तक पर किरीबुरू पुलिस की जन-जागरूकता मुहिम, ग्रामीणों को किया सतर्क

ई-कचरा मुक्त परिसर की ओर केंद्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु की पहल, प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार ने विद्यार्थियों से की विशेष अपील

Leave a Comment

error: Content is protected !!