भ्रष्टाचार नक्सल खदान अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम
---Advertisement---

सेल गुवा सीएसआर के तहत 45 छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर प्रशिक्षण सामग्री वितरित

---Advertisement---

छह माह का मिलेगा डीसीए कंप्यूटर प्रशिक्षण, प्रमाणपत्र भी होगा प्रदान

गुवा संवाददाता।

सेल गुवा अयस्क खदान के सीएमएलओ के सौजन्य से सृजन फाउंडेशन एवं सेल प्रबंधन के सीएसआर कार्यक्रम के तहत डीसीए कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 45 छात्र-छात्राओं के बीच बुधवार को गुवा सेल क्लब में समारोह आयोजित कर प्रशिक्षण सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को बैग, डीसीए कंप्यूटर की पुस्तक, यूनिफॉर्म सहित अन्य आवश्यक प्रशिक्षण सामग्री प्रदान की गई।

अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेल गुवा के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार सहित अन्य अतिथियों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत एवं स्वागत गान के साथ किया गया। इसके बाद प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं से कंप्यूटर से संबंधित प्रश्नोत्तरी कर उनकी जानकारी और प्रशिक्षण के प्रति रुचि को परखा गया।

कार्यक्रम में सेल गुवा के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार, मुख्य महाप्रबंधक एचआर डी. सतपति, महाप्रबंधक एचआर प्रवीण कुमार सिंह, महाप्रबंधक प्रोजेक्ट आरके बंगा, सीएसआर डीजीएम अनिल कुमार, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार अमन एवं सृजन फाउंडेशन के अधिकारी मौजूद रहे।

तकनीकी दक्षता से रोजगार के अवसर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार ने कहा कि सृजन फाउंडेशन एवं सेल प्रबंधन के सीएसआर कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को छह माह का डीसीए कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कंप्यूटर एवं तकनीकी ज्ञान रोजगार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रशिक्षण के माध्यम से छात्र-छात्राएं अपनी तकनीकी दक्षता विकसित कर रोजगार के विभिन्न अवसर प्राप्त कर सकते हैं तथा स्वरोजगार की दिशा में भी आगे बढ़ सकते हैं।

प्रशिक्षण का भरपूर लाभ उठाने की अपील

इस अवसर पर अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कंप्यूटर प्रशिक्षण का नियमित रूप से लाभ उठाने और प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान को अपने भविष्य के रोजगार एवं करियर निर्माण में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

मौके पर सृजन फाउंडेशन की पूजा, स्वजन मन्ना, संजय कुमार, संजय दास, दीपक सिद्धू, राजलक्ष्मी दास, परिंदा समद सहित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment